भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव की तैयारी बैठक कल 05 अप्रैल को

Spread the love

भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव की तैयारी बैठक

पुष्कर रोड भगवान परशुराम मंदिर में होगी आयोजित

अजमेर। आगामी 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव को लेकर ब्राह्मण समाज की विभिन्न संस्थाओं की तैयारियां शुरू हो चुकी है। सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित बलराम शर्मा ने बताया कि पुष्कर रोड पर भगवान परशुराम जी के मंदिर भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम रूपरेखा बनाने के 5 अप्रैल को शाम 5 बजे बैठक आयोजित होगी। बैठक में ब्राह्मण समाज के सभी घटक व संगठन शामिल होंगे। इस बैठक में भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा सहित मंदिर में होने वाले कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में ब्राह्मण समाज के सभी घटकों और संस्थाओं को आमंत्रित किया है। ताकि जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाया जा सके। भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सम्मान समारोह, महाआरती, भोजन प्रसादी सहित कई धार्मिक आयोजन होंगे।

प्रमोद शर्मा
प्रचार मंत्री,
सर्व ब्राह्मण महासभा

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com