काश्वी जैन ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 94.8% अंक किए हासिल

काश्वी जैन ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 94.8% अंक किए हासिल
Spread the love

शिक्षकों व अभिभावकों को दिया श्रेय, डॉक्टर बनकर सेवा करने का लक्ष्य

अजमेर । अजमेर जिले के विजय नगर क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा काश्वी जैन ने CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि से उन्होंने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

काश्वी जैन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं माता-पिता के सतत सहयोग को दिया है। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच उनकी सफलता के प्रमुख आधार रहे हैं। काश्वी का लक्ष्य भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है।

काश्वी की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने यह सिद्ध कर दिखाया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और निरंतर प्रयास किए जाएं, तो सफलता अवश्य प्राप्त होती है।

परिजनों ने काश्वी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने भी उनकी सफलता की सराहना करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया है।

काश्वी जैन की यह सफलता जिले के विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरक उदाहरण है, जो यह संदेश देती है कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *