हुकमचंद पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 10वीं में शानदार प्रदर्शन,विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है

हुकमचंद पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 10वीं में शानदार प्रदर्शन,विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है
Spread the love

हुकमचंद पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 10वीं में शानदार प्रदर्शन,विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है
अजमेर। सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में नसीराबाद रोड स्थित हुकमचंद पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा में विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

नव्या जैन ने किया टॉप:
विद्यालय की छात्रा नव्या जैन ने 91.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसी क्रम में प्रियांशी सोनी ने 83.6%, शालू यादव ने 78.2%, हितमाला ने 77.6%, आबिदा मंसूरी ने 77.2% और नेहा रावत ने 71.6% अंक प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया।

शानदार सफलता की सूचना मिलते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों और उनके शिक्षकों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर स्कूल के डायरेक्टर डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा और डिप्टी डायरेक्टर डॉ. निष्काम शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम बताया।
विद्यालय की प्रिंसिपल हेमलता पाठक ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए संकल्पित है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों के निरंतर अभ्यास और अभिभावकों के सहयोग को दिया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *