राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल को- उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पंचायतें होंगी सम्मानित
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल को- उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पंचायतें होंगी सम्मानित
———–=-
अजमेर। केन्द्रीय पंचायती राज मंत्रालय के निर्देशानुसार 24 अप्रैल को देशभर में जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। आयुक्त डॉ. जोगाराम के अनुसार प्रति वर्ष 24 अप्रैल को 73 वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम के लागू होने की
स्मृति में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें ग्राम सभाओं का आयोजन प्रमुख रहेगा, जिसमें आम नागरिकों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। ग्राम सभा की कार्यवाही का विधिवत विवरण भी तैयार किया जाएगा। ईस के साथ ही अच्छा कार्य करने
वाली पंचायतों को सम्मानित किया इसके अलावा, उत्कृष्ट कार्य करने जाएगा और सामुदायिक जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों को भी शामिल किया जाएगा। कार्यक्रमों में महिला नेतृत्व वाले विकास, पंचायत उन्नति सूचकांक, सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण और पंचायतों की आय बढ़ाने की रणनीतियों जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।
22