जनगणना जन संख्या की गणना नहीं है अपितु देश की योजनाओं, नितियों और संसाधनों के सही वितरण का महत्वपूर्ण आधार है

जनगणना जन संख्या की गणना नहीं है अपितु देश की योजनाओं, नितियों और संसाधनों के सही वितरण का महत्वपूर्ण आधार है
Spread the love

नसीराबाद छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम ने
आयोजित प्रेस वार्ता में जनगणना 2027 के संदर्भ मे महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और मीडिया के माध्यम से जनगणना कार्यक्रम को पर्व की तरह मनाते हुए सभी से सहयोग की अपील की
छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम ने बताया कि छावनी परिषद क्षेत्र में हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग (एच एल बी) जन गणना

16मई 2026 से 15जून 2026तक आयोजित की जाएगी, यह केवल जन संख्या की गणना नहीं है अपितु देश की योजनाओं, नितियों और संसाधनों के सही वितरण का महत्वपूर्ण आधार है
, सीईओ मोहम्मद साकिब आलम ने छावनी परिषद क्षेत्र के निवासियों से आग्रह किया कि वह जन गणना में बढ़ चढ़ कर और निर्भय होकर हिस्सा लें, आमजन द्वारा दी गई सभी जानकारी गोपनीय और सुरक्षित रखी जाएगी और इस जानकारी का किसी भी व्यक्तिगत अथवा कानूनी कार्यवाही के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा, सीईओ ने बताया कि इस बार जनगणना में सेल्फ इन्यूमरेशन( स्वगणना) की सुविधा 1मई,2026से 15मई 2026तक उपलब्ध रहेगी, इसका मतलब है कि आप खुद अपने मोबाईल या कम्प्यूटर के जरिए अपनी जानकारी सुरक्षित तरीके से भर सकते हैं, मोहम्मद साकिब आलम ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि इसे जन भागीदारी के पर्व की तरह मनाए और अधिक से अधिक लोग स्वयं अपनी गणना करें,, उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया सरल सुविधाजनक और समय बचाने वाली है, सीई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने स्पष्ट किया कि जन गणना के दौरान किसी भी प्रकार का ओटीपी नहीं मांगा जाएगा और यदि कोई व्यक्ति ओटीपी या बैंकिंग संबंधित जानकारी मांगता है तो तो सतर्क रहें क्योंकि यह धोखाधड़ी हो सकती है, और ऐसे मामलों की सूचना तत्काल छावनी परिषद को दें साथ ही केवल आधिकारिक संचार तथा वेबसाइट पर दी गई का ही पालन करें, छावनी परिषद प्रशासन द्वारा नागरिकों की सुविधा हेतु नसीराबाद केंटोनमेंट सेंसस कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है जहां पर नागरिकों की शंकाओं का समाधान किया जाएगा, नागरिक सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक , “नसीराबाद केंटोनमेंट सेंसस हेल्पलाइन,”पर 220019तथा सीयूजी नम्बर 9116658001पर संपर्क करें उन्होंने मीडिया के माध्यम से छावनी परिषद क्षेत्र के निवासियों से आग्रह किया कि जन गणना 2027को सफल बनाने हेतु जिम्मेदार नागरिक की तरह सक्रिय सहभागिता निभाते रहे ताकि जनता के सहयोग से सटीक आंकड़े तैयार हो जो देश के भविष्य को मजबूत बनाएंगे

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *