ब्रेकिंग न्यूज़ : राजस्थान सरकार ने तबादलों से हटाया बैन, कर्मचारियों में खुशी की लहर

ब्रेकिंग न्यूज़ : राजस्थान सरकार ने तबादलों से हटाया बैन, कर्मचारियों में खुशी की लहर
Spread the love

जयपुर। लंबे इंतजार के बाद राजस्थान के लाखों सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार ने तबादलों पर लगी रोक (बैन) हटा दी है। इस फैसले के बाद विभिन्न विभागों में स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, पंचायती राज, कृषि, जलदाय एवं अन्य विभागों में तबादलों के आदेश जल्द जारी किए जा सकते हैं। तबादला नीति के तहत कर्मचारियों और अधिकारियों को उनकी आवश्यकता एवं प्रशासनिक जरूरतों के अनुसार नए पदस्थापन दिए जाएंगे।

तबादलों पर लगी रोक हटने की खबर सामने आते ही कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। लंबे समय से अपने गृह जिले अथवा इच्छित स्थान पर स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

सरकार के इस निर्णय से विभागीय कार्यों में भी गति आने की संभावना जताई जा रही है। आगामी दिनों में विभागवार तबादला आदेश जारी होने के साथ ही बड़ी संख्या में कर्मचारियों के स्थानांतरण होने की संभावना है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *