अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति का अजमेर-पुष्कर दौराब्रह्मा मंदिर में की पूजा-अर्चना, कल कलेक्ट्रेट में होगी जनसुनवाई और ड्राफ्ट पर चर्चा
अजमेर, 23 जून। राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण, उत्थान और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गठित अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति इन दिनों राजस्थान भ्रमण पर है। इसी क्रम में आज समिति का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल अजमेर और धार्मिक नगरी पुष्कर पहुँचा। इस महत्वपूर्ण दौरे का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर ओबीसी समाज की जमीनी हकीकत को जानना, लोगों की समस्याओं को सुनना और उनके आर्थिक व सामाजिक उत्थान के लिए एक व्यापक रिपोर्ट तैयार करना है। अजमेर जिले से समिति में सम्मिलित विधायक विकास चौधरी ने अजमेर आगमन पर पूरे प्रतिनिधिमंडल की आत्मीय अगवानी की।
पुष्कर में महाआरती और दर्शन
समिति के अध्यक्ष व विधायक हरलाल सारण और समिति के सदस्य विधायक विकास चौधरी के नेतृत्व में पूरे दल ने आज शाम जगतपिता ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए। इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने पुष्कर के पवित्र ब्रह्म घाट पर पहुँचकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। समिति के सभी सदस्य आज रात्रि विश्राम पुष्कर में ही करेंगे।
कल का कार्यक्रम जनसुनवाई और ड्राफ्ट पर मंथन
समिति के तय कार्यक्रम के अनुसार, बुधवार 24 जून प्रातः 10 बजे अजमेर जिला कलक्टर कार्यालय में एक जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग के आम नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को समिति के सामने रख सकेंगे। इसके पश्चात प्रातः 11 से दोपहर 1 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में समिति के विशेष ड्राफ्ट (उत्थान नीति) पर विस्तृत चर्चा होगी। इस महत्वपूर्ण मंथन में अन्य पिछड़ा वर्ग के सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
समिति का उद्देश्य
इस पूरे दौरे और जनसुनवाई के माध्यम से जो भी सुझाव और शिकायतें मिलेंगी, उन्हें संकलित कर समिति राजस्थान सरकार को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी। यह रिपोर्ट आने वाले समय में राज्य में ओबीसी वर्ग के शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति का अजमेर-पुष्कर दौरा
ब्रह्मा मंदिर में की पूजा-अर्चना, कल कलेक्ट्रेट में होगी जनसुनवाई और ड्राफ्ट पर चर्चाअन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति का अजमेर-पुष्कर दौरा
ब्रह्मा मंदिर में की पूजा-अर्चना, कल कलेक्ट्रेट में होगी जनसुनवाई और ड्राफ्ट पर चर्चा
अजमेर, 23 जून। राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण, उत्थान और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गठित अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति इन दिनों राजस्थान भ्रमण पर है। इसी क्रम में आज समिति का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल अजमेर और धार्मिक नगरी पुष्कर पहुँचा। इस महत्वपूर्ण दौरे का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर ओबीसी समाज की जमीनी हकीकत को जानना, लोगों की समस्याओं को सुनना और उनके आर्थिक व सामाजिक उत्थान के लिए एक व्यापक रिपोर्ट तैयार करना है। अजमेर जिले से समिति में सम्मिलित विधायक विकास चौधरी ने अजमेर आगमन पर पूरे प्रतिनिधिमंडल की आत्मीय अगवानी की।
पुष्कर में महाआरती और दर्शन
समिति के अध्यक्ष व विधायक हरलाल सारण और समिति के सदस्य विधायक विकास चौधरी के नेतृत्व में पूरे दल ने आज शाम जगतपिता ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए। इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने पुष्कर के पवित्र ब्रह्म घाट पर पहुँचकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। समिति के सभी सदस्य आज रात्रि विश्राम पुष्कर में ही करेंगे।
कल का कार्यक्रम जनसुनवाई और ड्राफ्ट पर मंथन
समिति के तय कार्यक्रम के अनुसार, बुधवार 24 जून प्रातः 10 बजे अजमेर जिला कलक्टर कार्यालय में एक जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग के आम नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को समिति के सामने रख सकेंगे। इसके पश्चात प्रातः 11 से दोपहर 1 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में समिति के विशेष ड्राफ्ट (उत्थान नीति) पर विस्तृत चर्चा होगी। इस महत्वपूर्ण मंथन में अन्य पिछड़ा वर्ग के सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
समिति का उद्देश्य
इस पूरे दौरे और जनसुनवाई के माध्यम से जो भी सुझाव और शिकायतें मिलेंगी, उन्हें संकलित कर समिति राजस्थान सरकार को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी। यह रिपोर्ट आने वाले समय में राज्य में ओबीसी वर्ग के शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
अजमेर,। राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण, उत्थान और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गठित अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति इन दिनों राजस्थान भ्रमण पर है। इसी क्रम में आज समिति का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल अजमेर और धार्मिक नगरी पुष्कर पहुँचा। इस महत्वपूर्ण दौरे का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर ओबीसी समाज की जमीनी हकीकत को जानना, लोगों की समस्याओं को सुनना और उनके आर्थिक व सामाजिक उत्थान के लिए एक व्यापक रिपोर्ट तैयार करना है। अजमेर जिले से समिति में सम्मिलित विधायक विकास चौधरी ने अजमेर आगमन पर पूरे प्रतिनिधिमंडल की आत्मीय अगवानी की।