‘सेवा और विकास उत्सव’ का आगाज: विधायक डॉ. विकास चौधरी ने कटसूरा को दी ₹51 लाख के विकास कार्यों की सौगात

‘सेवा और विकास उत्सव’ का आगाज: विधायक डॉ. विकास चौधरी ने कटसूरा को दी ₹51 लाख के विकास कार्यों की सौगात
Spread the love

किशनगढ़/अरांई। किशनगढ़ विधायक एवं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ. विकास चौधरी के आगामी जन्मदिन (2 जुलाई) के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय ‘सेवा और विकास उत्सव’ का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। अभियान के पहले दिन विधायक ने कटसूरा ग्राम पंचायत का दौरा कर ₹51 लाख की लागत से पूर्ण हुए छह विकास कार्यों का लोकार्पण किया और उन्हें आमजन को समर्पित किया।

ग्राम पंचायत कटसूरा पहुंचने पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक का राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफा पहनाकर, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में मौजूद रहे।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. विकास चौधरी ने कहा कि उनका जीवन क्षेत्र की जनता की सेवा और समग्र विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि कटसूरा में लोकार्पित किए गए विकास कार्यों से गांव की मूलभूत सुविधाएं मजबूत होंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और ढाणी तक चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य पहुंचाए जाएंगे तथा जनता की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

इन विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण

कार्यक्रम में विधायक ने ग्राम कटसूरा में निम्नलिखित विकास कार्यों का उद्घाटन किया—

  • उमराव घसवां के मकान से बस स्टैंड तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण (₹5 लाख)
  • पांचू भाम्भी के मकान से कालू बैरवा के मकान तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण (₹5 लाख)
  • गोपालजी मंदिर के पास खुला तिब्बारा निर्माण (₹4 लाख)
  • श्मशान घाट की चारदीवारी निर्माण (₹15 लाख)
  • श्मशान में सीसी ब्लॉक सड़क निर्माण (₹14 लाख)
  • श्मशान में टीनशेड एवं खेली-कोटा निर्माण (₹8 लाख)

सेवा कार्यों को बनाया जन्मदिन का उपहार

विधायक की अपील “गुलदस्ते और महंगे उपहार नहीं, बल्कि गायों की सेवा और जरूरतमंदों की मदद ही मेरा जन्मदिन उपहार है” का असर भी कार्यक्रम में देखने को मिला। कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने फिजूलखर्ची से दूर रहकर सेवा कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विधायक ने “एक पेड़, एक कार्यकर्ता” अभियान के तहत प्रत्येक कार्यकर्ता से कम से कम एक पौधा लगाने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण समाज की सबसे बड़ी सेवा है।

दूसरे और तीसरे दिन भी होंगे सेवा कार्यक्रम

‘सेवा और विकास उत्सव’ के तहत 1 जुलाई को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर करीब ₹20 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। वहीं 2 जुलाई को जन्मदिवस के अवसर पर अजमेर जिले की गौशालाओं में चारा-लापसी वितरण, अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण, दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरण, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान तथा विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन सहित कई सेवा और जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में पूर्व प्रधान सीता शैतान चौधरी, जिला परिषद सदस्य जगदीश गोरा, पंचायत समिति सदस्य हरदयाल जाखड़, ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण बटेश्वर, सरपंच राधा देवी, पूर्व सरपंच किशन लाल सहित जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *