महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय घटियाली में जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क यूनिफॉर्म एवं अध्ययन सामग्री वितरित

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय घटियाली में जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क यूनिफॉर्म एवं अध्ययन सामग्री वितरित
Spread the love

हंसराज खारोल – कुशायता | महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, घटियाली में सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल पेश करते हुए श्री सांवरिया दरबार सेवा भक्त मंडल, देवली द्वारा विद्यालय के 20 गरीब एवं असहाय विद्यार्थियों को निःशुल्क यूनिफॉर्म, नोटबुक, पेन तथा पेंसिल सेट वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान मंडल के सदस्यों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करना समाज का महत्वपूर्ण दायित्व है। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने से उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरणा और आत्मविश्वास मिलता है।

विद्यालय परिवार ने इस सराहनीय पहल के लिए श्री सांवरिया दरबार सेवा भक्त मंडल, देवली का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य अन्य संस्थाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने मंडल के सभी सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया तथा विद्यालय स्टाफ ने भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा जताई। जिसमें प्रधानाचार्य विजय सिंह मीणा जी ने सभी भक्त मंडल का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत सत्कार किया गया एवं स्टाफ साथी गणेश शर्मा मुकेश कुमार लक्षकार हबीबुर रहमान देशवाली भोजराज मीणा मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन में श्री सांवरिया दरबार सेवा भक्त मंडल देवली का आभार व्यक्त किया गया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *