अमित शर्मा ने परियोजना अधिकारी (लेखा) ग्रामीण विकास के पद पर संभाला कार्यभार

अमित शर्मा ने परियोजना अधिकारी (लेखा) ग्रामीण विकास के पद पर संभाला कार्यभार
Spread the love

अजमेर। जिला परिषद अजमेर में परियोजना अधिकारी (लेखा) ग्रामीण विकास के पद पर अमित शर्मा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। वे अजमेर विकास प्राधिकरण से स्थानांतरित होकर जिला परिषद अजमेर पहुंचे हैं।कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अमित शर्मा ने कहा कि ग्रामीण विकास योजनाओं के वित्तीय प्रबंधन को पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ संचालित करते हुए विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने विभागीय टीम के सहयोग से जनहित में बेहतर कार्य करने का विश्वास भी व्यक्त किया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *