कोटड़ा सैटेलाईट अस्पताल अब कहलाएगा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय सैटेलाईट अस्पताल
कोटड़ा सैटेलाईट अस्पताल अब कहलाएगा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय सैटेलाईट अस्पताल
अजमेर, 22 जुलाई। अजमेर शहर के चिकित्सा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए कोटड़ा सैटेलाईट अस्पताल का नया नामकरण पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय सैटेलाईट अस्पताल के नाम से किया गया है। राज्य सरकार की मंत्रिमण्डलीय उप समिति ने इस महत्वपूर्ण नामकरण को आधिकारिक मंजूरी दी है।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि पण्डित दीनदयाल उपध्याय ने अन्त्योदय का मंत्र दिया था। उनका सपना था कि कतार में अन्तिम व्यक्ति तक सभी सुविधाओं का लाभ पहुँचे। यह अत्याधुनिक सैटेलाईट अस्पताल विशेष रूप से अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के हजारों स्थानीय निवासियों और मरीजों के लिए एक बहुत बड़ी राहत बनकर उभरा है। क्षेत्रीय नागरिकों को अब बेहतर त्वरित चिकित्सा मिल रही है। इस सैटेलाईट चिकित्सालय को मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के विशेष आग्रह एवं अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप स्थापित किया गया था। इस नए अस्पताल के सुचारू संचालन के कारण ही अजमेर संभाग के सबसे बड़े जेएलएन चिकित्सालय पर मरीजों का भारी दबाव अब लगातार कम हो रहा है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय सैटेलाईट अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों का पूरी सफलता के साथ बेहतरीन उपचार किया जा रहा है। वर्तमान परिस्थितियों में यह बेहतरीन सैटेलाईट अस्पताल एक अस्थाई भवन में पूरी क्षमता और समर्पण के साथ सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। भवन अस्थाई होने के बावजूद चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है। इस अस्थाई भवन में संचालित होने के बावजूद यहाँ आने वाले सभी मरीजों को सभी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं पूरी सुगमता से उपलब्ध हो रही हैं। करोड़ों रूपए की भारी लागत से बन रहे इस विशाल नए भवन का निर्माण कार्य प्रगतिरत है।
उन्होंने बताया कि इस अत्याधुनिक नए भवन के पूरी तरह बनकर तैयार होने के पश्चात् यह अस्पताल एक पूर्ण विकसित बेहतरीन चिकित्सा केंद्र के रूप में अपनी अमूल्य सेवाएं प्रदान करने में पूरी तरह सक्षम हो जाएगा। इससे यहाँ आने वाले सभी मरीजों को इलाज के लिए और भी बेहतरीन स्वास्थ्य माहौल मिलेगा। इस सैटेलाईट चिकित्सालय में सरकार द्वारा संचालित निःशुल्क दवा योजना और निःशुल्क जांच योजना का सीधा लाभ मरीजों को शत प्रतिशत सुनिश्चित किया जा रहा है। मरीजों के लिए आवश्यक ब्लड टेस्ट और अन्य तमाम उपयोगी सुविधाएं यहाँ सक्रिय हैं जिससे निजी अस्पतालों पर उनकी निर्भरता बिल्कुल खत्म हुई है। कोटड़ा और आसपास के निवासियों के लिए यह चिकित्सालय स्वास्थ्य क्षेत्र में वरदान सिद्ध हो रहा है।