संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नसीराबाद का शानदार प्रदर्शन, क्षेत्रीय स्तर के लिए चयनित

संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नसीराबाद का शानदार प्रदर्शन, क्षेत्रीय स्तर के लिए चयनित
Spread the love

संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नसीराबाद का शानदार प्रदर्शन, क्षेत्रीय स्तर के लिए चयनित

नसीराबाद।अनिल लोहरे)पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 अजमेर में आयोजित संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नसीराबाद के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता के विभिन्न सांस्कृतिक वर्गों में विद्यालय ने अपना परचम लहराते हुए समूह नृत्य, समूह गायन, लोक वाद्यवृंद (फोक ऑर्केस्ट्रा) एवं लोक नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं कहानी वाचन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।

प्रतियोगिता में विद्यालय के लगभग 40 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय एकता पर्व के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय संगठन, जयपुर संभाग को मिजोरम एवं त्रिपुरा राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने इन राज्यों की लोक संस्कृति, लोकनृत्य, लोकसंगीत, पारंपरिक वेशभूषा एवं सांस्कृतिक परंपराओं का जीवंत मंचन कर निर्णायकों एवं दर्शकों की भरपूर सराहना अर्जित की।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि के फलस्वरूप पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नसीराबाद का दल अब 11 एवं 12 अगस्त 2026 को केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2, जयपुर में आयोजित क्षेत्रीय स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व प्रतियोगिता में भाग लेकर संकुल का प्रतिनिधित्व करेगा।

इस सफलता का श्रेय विद्यालय की संगीत शिक्षिका श्रीमती ओम ज्योति के कुशल मार्गदर्शन, सतत अभ्यास एवं विद्यार्थियों के समर्पित प्रयासों को दिया गया। विद्यालय की प्राचार्य श्री आर.सी. मीणा ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय का दल क्षेत्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जयपुर संभाग का नाम गौरवान्वित करेगा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *