कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने राजगढ़ भैरव धाम में किए दर्शनसावन सोमवार को पहुंचकर ली आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने राजगढ़ भैरव धाम में किए दर्शनसावन सोमवार को पहुंचकर ली आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
Spread the love

कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने राजगढ़ भैरव धाम में किए दर्शन
सावन सोमवार को पहुंचकर ली आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
नसीराबाद। (अनिल लोहरे)सावन माह के पावन सोमवार के अवसर पर राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने राजगढ़ स्थित मसाणिया भैरव धाम पहुंचकर भैरव बाबा के दर्शन किए।
मंत्री गहलोत ने मंदिर के मुख्य उपासक चंपालाल महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेश में सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में भैरव बाबा, मां कालिका एवं मनोकामना पूर्ण स्तंभ की परिक्रमा भी की।
धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि मंत्री गहलोत ने अपने मंत्रालय की ओर से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों—जैसे नशा मुक्ति अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, गौ सेवा एवं जल संरक्षण—को लेकर विशेष प्रार्थना की।
इस अवसर पर मंत्री गहलोत ने राजगढ़ स्थित वीर तेजाजी महाराज धाम में भी दर्शन किए। मंदिर समिति की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राहुल सेन, रमेश सेन, हिमांशु सैनी, ताराचंद सैनी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत करते हुए धार्मिक आयोजन को भव्यता प्रदान की।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *