तहनालगेट बिजासन माता का लगा दरबार


तहनालगेट बिजासन माता का लगा दरबार।
पीड़ितों की सुनी समस्याएं, रोगियों का दुःख, दर्द हरा।
रात्रि जागरण में उमड़ा जन सैलाब।
शाहपुरा,12 अक्टूम्बर24। नवरात्रा समापन मौक़े पर नवमीं की रात शक्तिपीठ पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा जागरण हुए। तड़के 4बजे महाआरती पश्चात नवरात्रा महोत्सव का समापन हुआ।
तहनालगेट बिजासन माता मंदिर में शुक्रवार की रात जागरण हुआ। नवरात्रा समापन के सुबह से ही मंदिर प्रांगण में विविध धार्मिक अनुष्ठान के साथ कई कार्यक्रम हुए। माता के अभिषेक के बाद पुजारी नंद लाल कहार, हीरालाल गुर्जर द्वारा प्रतिमा का मनमोहक श्रंगार करवाया गया। मन्दिर में विधुत सजावट के साथ माताजी की झांकी सजाई है।
सेवादार श्रवण कुमार कहार ने बताया कि जन आस्था का केंद्र बिजासन माता का नवमीं की रात्रि में लगे दरबार में आये श्रद्धालुओं का दुःख दर्द सुनते हुए माता ने समस्याओं का निवारण किया। इस दौरान लखवा व अन्य रोगों के पीड़ितों का दुःख भी हरा।
भोपा नंदा कहार ने बताया कि भजन कलाकारों द्वारा गाये गए भजनों की सरिता में श्रद्धालु बहते हुए भक्ति गीतों पर नृत्य करने को मजबूर हो गए। शनिवार तड़के 4बजे जागरण की समाप्ति महाआरती के साथ हुई। जागरण में एक कलाकार द्वारा सिर पर अग्नि प्रज्वलित कर पानी का मटके के साथ भक्तिगीतों पर नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।
क्लिंजरिगेट कृषि मंडी के पीछे मां चामुंडा मंदिर में भी माता के दरबार में दूर दूर से श्रद्धालु आये। माता मंदिर की पुजारिन लीला शर्मा ने बताया कि 9 ही दिन तक मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गायक कलाकार नानूराम एंड पार्टी द्वारा किया गया जिसका भक्तो ने भोर तक आनंद लिया।
कार्यक्रम में पुजारी रघुनंदन शर्मा,प्रकाश,भवर सिंह,चावंड सिंह, माधव प्रसाद,कैलाश धाकड़, अनिल मनियार, राजेंद मनियार,राकेश, आशीष , रोहित व महिलाए तथा सैकड़ो भक्तजनो ने मातारानी के दरबार में भोर तक भजन संध्या का आनंद लिया।
