9.5 करोड़ के 2 महाविद्यालयों के लोकार्पण में क्यों फंसा पेच?

9.5 करोड़ के 2 महाविद्यालयों के लोकार्पण में क्यों फंसा पेच?
Spread the love

9.5 करोड़ के 2 महाविद्यालयों के लोकार्पण में क्यों फंसा पेच?
एन वक्त पर लोकार्पण कार्यक्रम क्यों हुआ निरस्त?
लगाए जा रहे अलग अलग कयास।
शाहपुरा,18 दिसम्बर।
मुख्यमंत्री के शाहपुरा दौरे के दौरान बुधवार को 2 मूर्तियों के अनावरण के साथ 9.5 करोड़ की लागत के दो महाविद्यालयों के लोकार्पण कार्यक्रम को एन वक़्त पर निरस्त करने पर कई सवाल खड़े हो गए औऱ अफवाहों का दौर भी शुरू हो गया।
जानकारी के अनुसार 4.5करोड़ की लागत से नव निर्मित राजकीय कन्या महाविद्यालय तथा एमएफडी फंड से
5 करोड़ की लागत से प्रताप सिंह बारहट राजकीय महाविद्यालय भवन में 2 लाइब्रेरी, 10 कक्षा कक्ष, प्राचार्य, कार्यालय व स्टॉप कक्षों का लोकार्पण कार्यक्रम प्रस्तावित था। मुख्यमंत्री स्वयं द्वारा लोकार्पण होना था लेकिन मंगलवार देर रात अचानक आगे से आई सूचना के बाद दोनों महाविद्यालय के लोकार्पण के कार्यक्रम को पूर्ण रूप से निरस्त कर दिया गया। इस बात को लेकर नगरवासियों के बीच कई सवाल खड़े हो गए और लोगों के बीच असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई। राजनीति से प्रभावित होने के कयास लगाए जा रहे है।
कही यह तो कारण नही:- सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 1965 में राजकीय महाविद्यालय के लिए 48 बीघा भूमि आवंटित हुई। इसमें से 11बीघा भूमि कॉलेज के पीछे नहर के उस पार आने से बिना चार दिवारी के सुनसान पड़ी थी। सूत्रों ने बताया कि नगर पालिका से नगर परिषद बनने के बाद परिषद का एकाधिकार में बढ़ोतरी होने से परिषद प्रशासन ने नहर के पीछे 11 बीघा भूमि जिस पर कन्या महाविद्यालय का नव निर्माण हुआ उक्त भूमि में डेढ़ बीघा भूमि अपने अधिकार क्षेत्र में होने का दावा कर दिया।
सम्भावना व्यक्त की जारही है कि नगर परिषद व कॉलेज प्रशासन के इस भूमि विवाद के कारण लोकार्पण कार्यक्रम का पेच फ़स गया होगा। मंगलवार देर रात उच्च शिक्षा आयुक्तालय से कन्या व स्तानोक्तर महाविद्यालय के प्रभारी के पास भी इस लोकार्पण कार्यक्रम के निरस्त होने की सूचना से सारी तैयारियां धरी रह गई।
महाविद्यालयों के लोकार्पण प्रस्तावित कार्यक्रम के बारे में कलक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सीएम के दौरे का समय बचाने के कारण कार्यक्रम के समय में थोड़ा सा बदलाव आगे से किया गया होगा और कोई कारण नही।
नगर सभापति रघुनन्दन सोनी ने इस पर अपना वक्तव्य देते हुए बताया कि परिषद की कुछ भूमि कॉलेज भूमि क्षेत्र में आरही है, सही है। लोकार्पण कार्यक्रम में बदलाव यह कारण नही हो सकता सचिवालय से कार्यक्रम में बदलाव हुआ है इस बारे में जानकारी नही है।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *