महाराष्ट्र के पंचायतीराज की 50 सदस्यीय टीम ने किया विकास कार्यों का अवलोकन कडैल ,तिलोरा तथा बासेली मे किया भ्रमण

महाराष्ट्र के पंचायतीराज की 50 सदस्यीय टीम ने किया विकास कार्यों का अवलोकन कडैल ,तिलोरा तथा बासेली मे किया भ्रमण
Spread the love

महाराष्ट्र के पंचायतीराज की 50 सदस्यीय टीम ने किया विकास कार्यों का अवलोकन

कडैल ,तिलोरा तथा बासेली मे किया भ्रमण

महाराष्ट्र के पंचायती राज के अधिकारी, जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों के 50 सदस्यीय टीम ने रविवार को समीपवर्ती कड़ैल, तिलोरा और बांसेली ग्राम पंचायत का भ्रमण किया। इस दौरान टीम ने पंचायतों की ओर से कराए गए नए कार्यों की प्रगति और पंचायतीराज के ढांचे का अध्ययन करने के लिए स्वच्छता सम्बंधित, पेयजल संबंधित, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा व अन्य नवाचारों की जानकारी ली। जिला परिषद सदस्य महेन्द्र सिंह मझेवला ने बताया कि टीम ने कड़ैल ग्राम पंचायत एवं अन्य परिसर में बने भवनों का

निरीक्षण किया। इसके बाद तिलोरा सरपंच समंदर सिंह रावत के साथ पंचायत के ग्राम किशनपुरा में कचरा संग्रहण केंद्र का निरीक्षण किया। बांसेली के चरागाह और ग्राम पंचायत भवन परिसरों का अवलोकन किया।

उल्लेखनीय है कि टीम की ओर से राजस्थान में अपने 10 दिवसीय भ्रमण के दौरान विभिन्न जिलों में पंचायतों की ओर से कराए गए कार्यों का अध्ययन किया जा रहा है, ताकि यहां के कार्यों को महाराष्ट्र में जाकर जमीन पर उतार सकें। इस दौरान विकास अधिकारी सुधीर पाठक, सहायक अभियंता एस. पी. जानू आदि साथ रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *