यज्ञ के ज़रिए सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।

यज्ञ के ज़रिए सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।
Spread the love

शाहपुरा जिला बचाओ आंदोलन….
यज्ञ में आहुतियां दी।
भगवान से सरकार को सद्बुद्धि देकर जिला बचाने की प्रार्थना की।
संघर्ष समिति के तत्वाधान में हुआ यज्ञ।
शाहपुरा, 8 जनवरी।
शाहपुरा जिला बचाओ संघर्ष समिति ने आज शाहपुरा जिले को पुनः अस्तित्व में लाने के लिए एक यज्ञ त्रिमूर्ति सर्किल पर आहुत किया। इस यज्ञ में नागरिकों ने वैदिक मंत्रोच्चारन के साथ आहुतियां देते हुए
परमात्मा से सरकार से शाहपुरा जिले की स्थिति को सही करने और उसे बचाने की प्रार्थना की।
उपाध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस आंदोलन के तहत अब तक कई कदम उठाए गए हैं और यज्ञ के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करें। यज्ञ में जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों, अभिभाषक संस्था के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने आहुतियां दी। उन्होंने एकजुट होकर सरकार से शाहपुरा जिले को फिर से बहाल करने की मांग की।
संघर्ष समिति के अध्यक्ष दुर्गा लाल राजौरा, कांग्रेस नेता अशोक भारद्वाज, भाजपा के नेता राम प्रसाद जाट ने कहा कि हमारी इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य यह है कि सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करना और शाहपुरा जिले के पुनर्गठन की मांग को एक जोरदार तरीके से उठाना है। शाहपुरा जिला न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह हमारे इतिहास, संस्कृति और समाज के लिए भी अहम है। हम चाहते हैं कि यह जिला फिर से अपने पुराने स्थान पर बहाल हो और यहां की जनता को विकास के अवसर मिले।
इस आयोजन में भाग लेने वाले सह सचिव कमलेश मुंडेतिया, तेज प्रकाश, दीपक मीणा, अनिल शर्मा, अविनाश शर्मा, नमन ओझा, प्रियेश सिंह यदुवंशी, पीसीसी सदस्य संदीप जीनगर, कांग्रेस नगर अध्यक्ष बालमुकुंद तोषनीवाल रामेश्वरलाल सोलंकी, हाजी उस्मान मोहम्मद आदि ने लोगों ने सरकार से आग्रह किया कि जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए उसे पुनः स्थापित किया जाए। ताकि शाहपुरा का विकास और क्षेत्रीय संतुलन के लिए यह कदम जरूरी है।
उल्लेखनीय है कि इस आंदोलन का समर्थन करने वाले लोग अब सड़क से लेकर विभिन्न तरीकों से अपनी आवाज उठा रहे हैं, ताकि सरकार शाहपुरा जिले की समस्याओं को सरकार गंभीरता से समझे और त्वरित कार्रवाई करें। अंत में यज्ञ में आहुतियां प्रदान करवाने वाले पंडित गोपाल राजगुरु, ओम चितलंगिया, रामस्वरूप काबरा अन्य शास्त्रियों ने यह विश्वास जताया कि यज्ञ के माध्यम से भगवान से प्रार्थना की जा रही है कि सरकार को इस मुद्दे पर सही निर्णय लेने की सद्बुद्धि मिले और शाहपुरा जिला फिर से अपनी पहचान प्राप्त करे यही कामना पूर्ण होगी।
यज्ञ में अंकित शर्मा, पूर्व पार्षद शंकर खटीक, अखिल व्यास, रमेश सेन, सुनील मिश्रा, रमेश मालू, ओम सिंधी, चारु सिंह यादव, आशीष पालीवाल सहित कई नागरिकों ने आहुतियां प्रदान की।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *