राजस्थान बजट प्रदेश के आर्थिक सुदृढ़ीकरण और आमजन के कल्याण के लिए है: जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत

राजस्थान बजट प्रदेश के आर्थिक सुदृढ़ीकरण और आमजन के कल्याण के लिए है: जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत
Spread the love

पुष्कर : राजस्थान विधानसभा में बुधवार को उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत किए गए राज्य बजट पर जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस बजट को प्रदेश के आर्थिक सुदृढ़ीकरण और आमजन के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि राजस्थान बजट ने राज्य के जल संसाधनों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कई योजनाएं प्रस्तुत की हैं, जो न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा देंगी, बल्कि कृषि और ग्रामीण क्षेत्र के विकास में भी अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होंने बताया कि सरकार ने जल संकट से निपटने के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया है, जो आने वाले समय में प्रदेश में जल की आपूर्ति में सुधार लाएंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में जल संचयन के लिए भी ठोस कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस बजट में किसानों, महिलाओं और बेरोजगारों सहित सभी वर्गो के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की गई है, जो प्रदेश के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगी। इसके साथ ही, सरकार ने प्रदेश की बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए कई प्रमुख योजनाओं की शुरुआत की है।

रावत ने इस बजट को राज्य के समग्र विकास के लिए एक मील का पत्थर बताया और विश्वास जताया कि इससे राजस्थान का आर्थिक विकास तेज होगा और आमजन को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया
पुष्कर विधानसभा क्षेत्र को राजस्थान बजट में अनेकों महत्वपूर्ण सौगात देने के लिए जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और वित्त मंत्री व उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह बजट क्षेत्र के विकास में नई दिशा प्रदान करेगा और पुष्कर क्षेत्र के निवासियों के लिए कई लाभकारी योजनाएं साकार होंगी।

रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने हमेशा पुष्कर क्षेत्र की प्राथमिकताओं को समझा है और उनके द्वारा दी गई सौगातें क्षेत्रवासियों के कल्याण में सहायक होंगी।

पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के लिए बजट की निम्न घोषणाओं के तहत होंगे विकास कार्य और क्षेत्रवासी होंगे लाभान्वित
✓ पेयजल –

  1. राशि 9.16 करोड़ की योजना के अंतर्गत तबीजी में पाइपलाइन व उच्च जलाशय निर्माण होगा।
  2. प्रदेश के 20 लाख घरों में नल कनेक्शन के तहत विधानसभा क्षेत्र में घर-घर पेयजल उपलब्ध होगा।
  3. शहरी क्षेत्र में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत व मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन (शहरी) नवीन योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र के शहरी वार्डों में पेयजल आपूर्ति कार्य होंगे।
  4. प्रदेश में 1000 ट्यूबवेल एवं 1500 हेड पंप स्थापना के तहत विधानसभा क्षेत्र में भी नवीन ट्यूबवेल व हेड पंप स्थापना होगी।
  5. केंद्रीय बजट के जेजेएम अंतर्गत ओएंडएम पॉलिसी की तर्ज पर राज्य की नई पॉलिसी में 1050 नवसृजित पदों पर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को भी रोजगार मिलेगा।

✓ उर्जा –

  1. तिलोरा में 33/11 केवी का नवीन जीएसएस स्थापित होगा।
  2. प्रदेश में 50000 नए कृषि तथा 5 लाख डोमेस्टिक कनेक्शनों के तहत विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रवासी भी लाभान्वित होंगे।
  3. विधानसभा क्षेत्र के मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के लाभान्वित परिवारों के घर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत निशुल्क सोलर पैनल लगाने के साथ ही 150 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली से लाभान्वित होंगे।

✓ सड़क –

  1. गगवाना एन एच 8 से प्रसिद्ध खोड़ा गणेश मंदिर तक राशि रू 20 करोड की लागत से 11.500 किमी डबल लेन सड़क बनेगी।
  2. राशि रुपए 10 करोड़ से विधानसभा क्षेत्र में नॉनपेचेबल सड़क कार्य होंगे।
  3. पीएमजीएसवाई चतुर्थ चरण के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र में भी सड़क कार्य होंगे।
  4. विधानसभा क्षेत्र की 5000 से अधिक आबादी के ग्रामीण कस्बों में भी अटल प्रगति पथ बनेंगे।
  5. रोडवेज द्वारा जीसीसी मॉडल पर 500 और राजकीय शहरी ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन द्वारा जीसीसी मॉडल पर 500 नई बसों के तहत विधानसभा क्षेत्र में भी नवीन बसें संचालित होगी।

✓ नगरीय विकास –

  1. स्मार्ट सिटी की तर्ज पर राशि 900 करोड रुपए के कोष के अंतर्गत पुष्कर शहर को क्लीन एंड ग्रीन इको सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।
  2. पुष्कर में रोडवेज बस स्टैंड का कार्य होगा।
  3. पुष्कर नगरीय निकाय के डंपिंग साइट पर पड़े पुराने कचरे का भी निस्तारण होगा।
  4. पुष्कर नगर परिषद में भी घर-घर कचरा संग्रहण वाहनों पर वाहन ट्रैकिंग सिस्टम लगाकर तथा कंट्रोल कमांड सेंटर का निर्माण कर उन्हें राज्य स्तरीय कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा।
  5. प्रदेश की 30 नगर परिषदों के अंतर्गत पुष्कर में भी मशीनिज्ड ट्रांसफर स्टेशन की स्थापना होगी।
  6. प्रदेश के 296 शहरों के अंतर्गत पुष्कर में भी वेस्ट वाटर मैनेजमेंट तथा इससे ट्रीटेड वॉटर का उद्योगों, कृषि आदि में पुनः उपयोग होने पर कार्य होगा।
  7. राशि 3450 करोड के कार्यों के अंतर्गत पुष्कर में भी सीवरेज गैप को चरणबद्ध रूप से कवर करने के कार्य होंगे। साथ ही पुष्कर के सफाई मित्रों को भी सुरक्षा हेतु डिजिटल गैस डिटेकटर उपकरण मिलेंगे।
  8. राशि 720 करोड रुपए के अंतर्गत अजमेर के सैटलाइट टाउन में पर्यटन विकास के तहत पुष्कर में भी हेरिटेज कमांड कंट्रोल सेंटर व बाढ़ प्रबंधन संबंधी कार्य होंगे। साथ ही प्रदेश में 50000 स्ट्रीट लाइट के अंतर्गत पुष्कर शहर में भी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएगी।

✓ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य –

  1. पुष्कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया जाएगा।
  2. मुहामी व तबीजी उप स्वास्थ्य केंद्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत किया जाएगा।
  3. विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक सीएचसी पर डिजिटल एक्सरे मशीन, ट्रू – नोट, व सीबी – नोट मशीन उपलब्ध होगी।
  4. विधानसभा क्षेत्र 70 वर्ष से अधिक आयु वाले वृद्धजनों को भी आवश्यकतानुसार घर पर ही निशुल्क दवा उपलब्ध होगी।
  5. विधानसभा क्षेत्र के ट्रक/बस ड्राइवर, कामगार वर्ग यथा – कारीगर, दरजी, बढई, नाई इत्यादि की भी आंखों की जांच कर निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे।
  6. विधानसभा क्षेत्र के चिकित्सा केंद्रों में भी समुचित चिकित्सा व्यवस्था हेतु चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल कार्मिकों के नवीन पद सृजित किए जाएंगे।
  7. विधानसभा क्षेत्र के अल्प आय वर्ग के बुजुर्ग व्यक्तियों, विधवाओं, एकल नारियों, दिव्यांग व्यक्तियों तथा लघु एवं सीमांत कृषको को भी आगामी वर्ष से 1250 रुपए प्रतिमाह पेंशन राशि मिलेगी।
  8. प्रदेश में 100000 दिव्यांग जनों के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांग जनों को भी ₹20000 तक के आर्टिफिशियल लिंब्स/इक्विपमेंट उपलब्ध होंगे।

✓ कृषि –

  1. रूपनगढ़ में नवीन कृषि उपज मंडी स्थापित होगी।
  2. विधानसभा क्षेत्र के पीएम किसान सम्मान निधि के पात्रों को अब ₹9000 प्रतिवर्ष राशि मिलेगी।
  3. विधानसभा क्षेत्र के समस्त ग्राम पंचायत स्तर पर चरणबद्ध रूप से कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना होगी।
  4. प्रदेश में 100000 किसानों को कृषि उपकरण उपलब्ध कराने के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के कृषक भी लाभान्वित होंगे।
  5. प्रदेश के 75000 किसानों को तारबंदी और 2000 किसानों को ग्रीनहाउस, पॉली हाउस, शेडनेट, प्लास्टिक मल्चिंग, लो टनल अनुदान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के काश्तकार भी लाभान्वित होंगे।
  6. प्रदेश के 100000 भूमिहीन कृषि श्रमिकों के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के भूमिहीन कृषकों को भी ₹5000 लागत तक के कृषि यंत्र व उपकरण उपलब्ध होंगे।
  7. प्रदेश की शेष रही 2500 से अधिक ग्राम पंचायत के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर भी जीएसएस स्थापित होंगे।

✓ सिंचाई –

  1. राशि 107.30 करोड़ के कार्यों के अंतर्गत पुष्कर सरोवर के फीडर्स, बडलिया फीडर, फुल सागर बीर फीडर, कायड फीडर के कार्य होंगे
  2. राशि 15.25 करोड़ के कार्यो के अंतर्गत घूघरा में वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर मरम्मत व जीर्णोद्धार कार्य होगा।
  3. राशि 500 करोड की राशि से प्रदेश के 100 एनिकटो के निर्माण और जीर्णोद्धार के तहत विधानसभा क्षेत्र में भी कार्य होंगे।

✓ ग्रामीण विकास –

  1. विधानसभा क्षेत्र में राशि 10 लाख से विधायक जनसुनवाई केंद्र स्थापित होगा।
  2. विधानसभा क्षेत्र के 3000 से अधिक जनसंख्या वाले पंचायत मुख्यालयों पर अटल ज्ञान केंद्र स्थापित होंगे।
  3. पंचगौरव योजना के अंतर्गत जिले में 550 करोड़ की राशि के कार्यों के तहत विधानसभा क्षेत्र में भी कार्य होंगे।
  4. महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत 3400 लाख मानव दिवसों के सृजन के तहत विधानसभा क्षेत्रवासी भी लाभांवित होंगे।
  5. स्वामित्व योजना के अंतर्गत समस्त राजस्व ग्रामों का ड्रोन सर्वे पूर्ण कर विधानसभा क्षेत्रवासियों को भी पट्टे मिलेंगे।
  6. प्रदेश की 1000 पंचायतों के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों में भी बर्तन बैंक स्थापित कराकर ₹100000 के स्टील बर्तन उपलब्ध कराए जाएंगे।

✓ औद्योगिक विकास –

  1. प्रदेश में 150 करोड़ के कार्यों के अंतर्गत पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के इंडस्ट्रियल क्षेत्र में भी आधारभूत संरचना उन्नयन के कार्य होंगे।

✓ पर्यटन, कला एवं संस्कृति –

  1. प्रदेश में 95 करोड रुपए की राशि के कार्यों के अंतर्गत पुष्कर में भी श्रद्धालुओं हेतु विभिन्न सुविधाओं के कार्य होंगे।
  2. प्रदेश के 2000 माटी कलाकारों के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के माटी कलाकारो को भी इलेक्ट्रिक चौक एवं मिट्टी गूंथने की मशीन उपलब्ध करवाई जाएगी।

✓ पशुपालन –

  1. प्रदेश में 1000 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र में भी नवीन सहकारी समितियां, संग्रह केंद्र स्थापित होंगे।
  2. प्रदेश में 200 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र में भी नवीन पशु चिकित्सा उप केंद्र स्थापित होंगे।
  3. प्रदेश में 50 पशु चिकित्सा उप केंद्रो के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र में भी उप केन्द्र पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत होंगे।
  4. विधानसभा क्षेत्र की गौशाला और नंदी शालाओं को भी आगामी वर्ष से अनुदान 15% प्रति पशु मिलेगा।

✓ युवा विकास एवं कल्याण –

  1. राशि 500 करोड रुपए के विवेकानंद रोजगार सहायता कोष के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के युवा भी रोजगार परक प्रशिक्षण एवं काउंसलिंग व्यवस्था, इंटर्नशिप अप्रेंटिसशिप कार्यक्रमों, अपॉइंटमेंट एंपलॉयर लिंकेज व्यवस्था एवं रोजगार शिविरों में लाभान्वित होंगे।
  2. प्रदेश के सरकारी विभागों एवं राजकीय उपक्रमों में 125000 पदों पर नवीन भर्तियो के तहत पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के युवा भी लाभान्वित होंगे।
  3. रोजगार मेलों, कैंपस इंटरव्यूज एवं नये निवेश के उद्योगों में स्थानीय युवाओं को रोजगार सुनिश्चित करने से विधानसभा क्षेत्र के युवा भी लाभान्वित होंगे।
  4. विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन नवीन योजना के तहत अपना उद्यम स्थापित करने के लिए विधानसभा क्षेत्र के युवा भी लाभान्वित होंगे।
  5. प्रदेश में सेंटर फॉर एडवांस्ड स्किलिंग एंड करियर काउंसलिंग की स्थापना कर 50000 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के तहत विधानसभा क्षेत्र के युवा भी लाभान्वित होंगे।

✓ शिक्षा –

  1. प्रदेश में 225 प्रवेशिका विद्यालयों का वरिष्ठ उपाध्याय में क्रमोन्नयन तथा प्राथमिक से उच्च प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नयन के तहत विधानसभा क्षेत्र के विद्यालय भी क्रमोन्नत होंगे।
  2. प्रदेश में 100 विद्यालयों में नवीन विषय/संकाय के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के विद्यालय भी लाभान्वित होंगे।
  3. प्रदेश में 225 करोड रुपए से क्लासरूम, लैब्स, कंप्यूटर लैब एवं टॉयलेट निर्माण के कार्यों के तहत विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों में भी कार्य होंगे।
  4. प्रदेश में 65 करोड रुपए से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में डाइनिंग हॉल व्यवस्था कार्य के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के कस्तुरबा गांधी विद्यालयों में भी कार्य होंगे।
  5. प्रदेश के 4000 नव क्रमोनत विद्यालयों में फर्नीचर के तहत विधानसभा क्षेत्र के नव क्रमोनत विद्यालयों में भी फर्नीचर उपलब्ध होंगे।
  6. प्रदेश के 15000 विद्यालयों में राशि रुपए 175 करोड़ से सीसीटीवी कैमरों की स्थापना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के विद्यालय भी लाभान्वित होंगे।
  7. प्रदेश के 2000 विद्यालयों के भवन मरम्मत हेतु राशि रुपए 175 करोड रुपए के कार्यों के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के विद्यालयों में भी मरम्मत कार्य होंगे।
  8. विद्यार्थीयों में विज्ञान के प्रति जागरूकता एवं उद्यमिता तथा नवाचार की भावना जागृत करने के दृष्टि से 1500 विद्यालयों के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के विद्यालयों में भी अटल थिंक केरिंग लैब्स स्थापित होंगे।
  9. 5000 से अधिक आबादी वाली 3500 ग्राम पंचायतों में 35 करोड़ की राशि के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र में भी ओपन जिम एवं खेल मैदान स्थापित होंगे।

✓ अन्य –

  1. दादूदयाल घुमंतू सशक्तिकरण नवीन योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के विमुक्त, घुमंतू और अर्ध घुमंतु परिवारों को भी पट्टे वितरित किए जाएंगे।
  2. मुख्यमंत्री सुपोषण न्यूट्रीकिट नवीन योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र की गर्भवती महिलाएं भी आंगनबाड़ी केंद्रो के माध्यम से लाभान्वित होगी।
  3. प्रदेश में खाद्य सुरक्षा के तहत 10 लाख नवीन यूनिट एनएफएसए के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के वास्तविक जरूरतमंद परिवारों को भी राशन उपलब्ध होगा।
  4. विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध रूप से समस्त प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों तथा उच्च माध्यमिक विद्यालयों में भी ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।
  5. विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों को भी टैबलेट उपलब्ध होंगे।
  6. विधानसभा क्षेत्र के समस्त मानदेय कर्मियों के मानदेय में भी आगामी वर्ष 10% की वृद्धि एवं सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त ग्रेच्युटी का प्रावधान होगा।
  7. विधानसभा क्षेत्र के राशन डीलरों के कमीशन में भी 10% वृद्धि होगी।
  8. विधानसभा क्षेत्र के सरकारी कर्मचारियों को भी केंद्र सरकार के अनुरूप ही ग्रेच्युटी का लाभ 1 जनवरी 2024 से देय होगा।
  9. विधानसभा क्षेत्र के अग्निवीरों को भी पुलिस, जेल, वन विभाग सेवाओं के साथ ही अब अग्निशमन सेवा में भी आरक्षण दिया जाएगा।
  10. विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के मानदेय में भी आगामी वर्ष 10% वृद्धि की जाएगी।
  11. विधानसभा क्षेत्र के पत्रकार भी पत्रकार कल्याण हेतु देय अधिकतम 1 लाख राशि को बढ़ाकर ₹300000 तक की राशि से लाभान्वित होंगे।
  12. विधानसभा क्षेत्र के अनुज्ञा धारी श्रमिकों को भी दो पुत्री की सीमा तक विवाह हेतु अब रू 50000 के स्थान पर 75000 प्रति विवाह मिलेंगे।
  13. प्रदेश में 10 करोड़ पौधे लगाने के अंतर्गत मिशन हरियालो राजस्थान के तहत विधानसभा क्षेत्र में भी सघन वृक्षारोपण किया जाएगा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *