शाहपुरा में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।

शाहपुरा में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।
Spread the love

परशुराम जन्म महोत्सव।
‘ शस्त्र और शास्त्र मानव जीवन के लिए उपयोगी ‘
वाहन रैली व भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली।
विविध धार्मिक आयोजन व अनुष्ठान हुए।
शाहपुरा, 29 अप्रैल।
विप्र सेना एवं सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में मंगलवार को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जन्म महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विप्र सेना जिला अध्यक्ष अंकुर ओझा में बताया इस महोत्सव के तहत सुबह से ही विविध धार्मिक अनुष्ठान आहुत हुए। हवन में आहुतियां देते हुए लोगों ने विश्व शांति की कामना की। भगवान परशुराम के द्वारा मानव जीवन में शस्त्र और शास्त्र की अहमियता पर जोर देते हुए समाज के वरिष्ठ लोगों ने बताया कि
अपने तप और पराक्रम से समाज में समता और न्याय स्थापना करने वाले भगवान परशुराम के आदर्श को हमें अपनाना चाहिए। अजर अमर भगवान परशुराम युगों युगों तक मानवजाति के प्रेरणादाईं रहे।
सायं खानिया के बालाजी मंदिर से विप्र समाज के युवाओं ने वाहन रैली निकाली। जो भीलवाड़ा मार्ग, रामद्वारा, पुराने बस स्टैंड, उदयभान गेट, क्लिंजरिगेट होती हुई बालाजी छतरी महलों के चौक में पहुंच रैली का समापन किया गया।
महलों के चौक से गाजेबाजो के साथ भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। लोगो ने शोभायात्रा पर पुष्प बरसाए। इस दौरान युवाओं ने जोशीले अंदाज में भगवान परशुराम के नारे लगाए। गगन भैरी नारों से शोभायात्रा मार्ग गूंज उठे। कोठी फील्ड भाना गणेश मंदिर पहुंचने पर पुजारी जितेंद्र शर्मा ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इस यात्रा में भगवान की जीवित झांकियां भी सजाई गई। सायं को भगवान परशुराम व भगवान गणेश की सामूहिक महाआरती उतारी गई। बाद में भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *