खेलो इंडिया बास्केटबॉल में शाहपुरा के खान का जोरदार प्रदर्शन।

खेलो इंडिया बास्केटबॉल में शाहपुरा के खान का जोरदार प्रदर्शन।
Spread the love

खेलो इंडिया बास्केटबॉल में शाहपुरा के खान का जोरदार प्रदर्शन।
टीम ने जीता रजत पदक।
शाहपुरा 15 मई।
खेलो इंडिया की युथ
बास्केटबॉल प्रतियोगिता के तहत राजस्थान की टीम ने रजत पदक जीता। यह प्रतियोगिता बिहार के
पाटलिपुत्र में चल रही है। जिसमें शाहपुरा के मोहम्मद रजा खान ने टीम में अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। राजस्थान का ये फाइनल मुकाबला उत्तरप्रदेश से था जिसमे यूपी को कड़ी टक्कर देते हुए राजस्थान ने 68-57 से ये मुकाबला गवां दिया। इससे पहले राजस्थान ने लीग मुकाबलों में अपना ग्रुप टॉप किया और सेमीफाइनल में दिल्ली को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई थी। राजस्थान की तरफ से जैसलमेर बास्केटबॉल अकेडमी में पढ़ने वाले शाहपुरा के मोहम्मद रज़ा खान ने अपना सम्पूर्ण योगदान देते हुए सभी को प्रभावित किया है, हालांकि मोहम्मद रज़ा टीम के सबसे छोटे खिलाड़ी थे और फर्स्ट प्लेइंग फाइव में नही थे, परंतु उनकी चपलता और खेल कौशल ने उन्हें प्रत्येक मैच में खेलने के काफी मौके दिए जिसमे उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेशवासियों को प्रभावित किया ।
राजस्थान का ये फाइनल मुकाबला उत्तरप्रदेश से था जिसमे यूपी को कड़ी टक्कर देते हुए राजस्थान ने 68-57 से ये मुकाबला गवां दिया। इससे पहले राजस्थान ने लीग मुकाबलों में अपना ग्रुप टॉप किया और सेमीफाइनल में दिल्ली को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई । खान के पिता शब्बीर खान ने बताया कि रज़ा खान शाहपुरा के पहले बालक हैं जिसके द्वारा खेलो इंडिया की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने से टीम को रजत पदक मिला।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *