कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 9.38 करोड़ की लागत से 15.30 किमी संसदीय क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के निर्माण हेतु भिजवाया प्रस्ताव
अजमेर लोकसभा क्षेत्र की वंचित विभिन्न 11 गांवो की सड़क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 9.38 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 15.30 किलोमीटर की विभिन्न 11 सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव भेजा है।
इन ग्रामीण सड़कों के जुड़ने से ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिक, व्यापारी एवं आमजन सहित प्रतिदिन अपने रोजमर्रा के कार्य हेतु आने जाने वालों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और व्यापार, कृषि व परिवहन को बढ़ावा मिलेगा, और क्षेत्र का समग्र विकास होगा।
उक्त सड़क निम्न प्रकार है-:
- ग्राम सोमलपुर, अप्रोच रोड़ से कांकरिया – लंबाई 1.50 किमी, लागत 75.00 लाख
- ग्राम सोमलपुर, अप्रोच रोड़ से ढोली बाडिया – लंबाई 0.55 किमी, लागत 27.50 लाख
- ग्राम नौलखा, एल आर – 009 से नोगल ढाणी – लंबाई 1.25 किमी, लागत 87.50 लाख
- ग्राम सोमलपुर, अप्रोच रोड़ से छोटा का बाड़ा – लंबाई 0.60 किमी, लागत 30.00 लाख
- ग्राम किशनपुरा गोयला, अप्रोच रोड़ से रेवाड़ी धारा – लंबाई 0.85 किमी, लागत 42.50 लाख
- ग्राम बीर, एल आर – 003 माका की ढाणी – लंबाई 1.20 किमी, लागत 84.00 लाख
- ग्राम बिडक्चीयावास, लिंक रोड़ फूली नाड़ी – लंबाई 1.25 किमी, लागत 62.50 लाख
- ग्राम पिचोलिया, लिंक रोड़ बावरियों की ढाणी – लंबाई 1.90 किमी, लागत 95.00 लाख
- ग्राम बिठूर, एल आर – 021 नोडी का बडिया – लंबाई 3.20 किमी, लागत 224.00 लाख
- ग्राम लोहरवाड़ा, एल आर – 022 धुला भाटा – लंबाई 1.00 किमी, लागत 70.00 लाख
- दूदू में, एस एच – 100 ढाणी गुर्जर की – लंबाई 2 किमी, लागत 140 लाख
सड़क नेटवर्क से वंचित इन 11 सड़को का जुड़ाव होने से अजमेर संसदीय क्षेत्र के ग्रामीणों को मिलेगा सुगम यातायात।