फसल खराबे के अनुदान के लिए जमा कराना होगा आधार कार्ड

फसल खराबे के अनुदान के लिए जमा कराना होगा आधार कार्ड
Spread the love

अजमेर, 22 मई। तहसील क्षेत्र अजमेर के ग्राम सराधना नदी प्रथम, नदी द्वितीय, डांग, सराधना, डूमाडा, आम्बा, आम्बा मशीना, भांवता, मजितिया एवं जोधा की ढाणी में फसल खरीफ वर्ष 2024 (सम्वत 2081) में बाढ़ से हुए फसल खराबा से प्रभावित किसानों को आदान अनुदान के लिए पात्र किसानों की आधार कार्ड की छाया प्रति सम्बन्धित हल्का पटवारी को उपलब्ध करवानी थी। अभी तक पात्र कृषकों द्वारा आधार कार्ड प्रतियां हल्का पटवारी को जमा नहीं करवाई गई हैं। इसके अभाव में  आदान अनुदान की कार्यवाही पूर्ण नहीं हो पा रही है।
ग्राम पंचायत डूमाडा एवं सराधना के अधीन ग्रामों के पात्र कृषकों की सूची जिसमें मृतक कृषक एवं मूल ग्राम से अन्यत्र स्थान पर चले गए कृषक की सूची तथा डाटा फिडिंग से शेष रहें कृषकों की सूची सम्बन्धित ग्राम पंचायत के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई है। पात्र कृषकों की सूची के सम्बन्ध में आपत्ति संम्बन्धित हल्का पटवारी को दी जा सकती है। उनके द्वारा आधार कार्ड की छाया प्रतियां दो दिवस में हल्का पटवारी को उपलब्ध नहीं करवानेे पर आदान – अनुदान की राशि खाते में जमा नहीं हो पाएगी। 

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *