10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम कल, शाम 4 बजे जारी होगा परिणाम,राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

Spread the love

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम कल, शाम 4 बजे जारी होगा परिणाम

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कोटा से ऑनलाईन जारी करेंगे

            अजमेर,। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बुधवार, 28 मई को घोषित करेगा। शिक्षा मंत्री  मदन दिलावर कोटा से वीसी के जरिए जुड़ेंगे तथा कल शाम 4 बजे रिजल्ट जारी करेंगे। 
            राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि शिक्षा मंत्री  मदन दिलावर वीसी के जरिए कोटा से 10 वी बोर्ड का परीक्षा परिणाम कल जारी करेंगे। बोर्ड प्रशासक एवं संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी बोर्ड कार्यालय से जुड़ेंगे. इस साल कुल 10 लाख 16 हजार 963 स्टूडेंट परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू हुई थी। अंतिम परीक्षा 4 अप्रेल को थी। रिजल्ट की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि स्टूडेंट अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *