राजस्थान में फल एवं सब्जियों की जांच हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अजमेर जिले में भी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ज्योत्सना रंगऻ के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा

राजस्थान में फल एवं सब्जियों की जांच हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अजमेर जिले में भी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ज्योत्सना रंगऻ के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा
Spread the love

ब्यावर रोड फ्रूट मंडी से लिए फलों के 20 नमूने
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान जयपुर श्री एच .गुईटे के निर्देशों पर राजस्थान में फल एवं सब्जियों की जांच हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अजमेर जिले में भी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ज्योत्सना रंगऻ के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा शहर के होलसेलर एवं गोदामॊ पर फलों की जांच की गई । ब्यावर रोड स्थित न्यू फ्रूट मंडी में मैसर्स भगवानदास नारायणदास तथा मैसर्स गोपालदास टीकमदास का निरीक्षण किया गया और रिटेलर्स को विक्रय किए जा रहे सेब, पपीता , आम और मौसमी के नमूने लिए गए । इसके साथ ही मैसर्स दिलीप कुमार भगवानदास, मैसर्स देवानंद नारायणदास एवं आर एम फ्रूट मर्चेंट का भी निरीक्षण किया जाकर अनार, तरबूज और संतरा के नमूने लिए गए जिन्हें जांच हेतु प्रयोगशाला भिजवाया गया है ।जांच में कृत्रिम रंग और स्वीटनर के जांच की जाएगी । जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी केसरी नंदन शर्मा एवं दीपक कुमार के साथ सहायक राजकुमार मौजूद रहे ।खाद्य सुरक्षा विभाग आमजन से अपील करता है बाज़ार से लाए फलों और सब्जी को दो से तीन बार साफ़ पानी से धोकर उपयोग में लेवे ।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *