जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने बताया कि जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रम छात्रावास, आवासीय विद्यालय एवं बालिका छात्रावासों, खेल छात्रावासों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने बताया कि जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रम छात्रावास, आवासीय विद्यालय एवं बालिका छात्रावासों, खेल छात्रावासों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत
Spread the love

कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए मिलेगा प्रवेश

      अजमेर, 27 मई। कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थानों में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के छात्रावास के छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। 
      जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  अभिषेक खन्ना ने बताया कि जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रम छात्रावास, आवासीय विद्यालय एवं बालिका छात्रावासों, खेल छात्रावासों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत कई प्रशिक्षण संस्थाओं द्वारा एनएसक्यूएफ एवं लघु अवधि पाठ्यक्रमों में 3 से 6 माह के इंजीनियरिंग एवं नॉन इंजीनियरिंग व्यवसायों में कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण उपरान्त प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाता है। इससे उद्योगों में रोजगार मिल जाता है। सीपेट जयपुर, आरकेसीएल, एसआईएचएम, फूड क्राफ्ट संस्थान में अनुसूचित जनजाति युवाओं के लिए रोजगार पाठ्यक्रम संचालित किए जाते है। इसकी सूचना विभाग के पोर्टल पर भी उपलब्ध है। 
      उन्होंने बताया कि इसी प्रकार से प्राविधिक शिक्षा निदेशालय राजस्थान जोधपुर द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में केंद्रीकृत ऑनलाईन प्रवेश के लिए प्रवेश सत्र 2025-26 विज्ञप्ति एवं विवरणिका जारी की है। इसके अनुसार अनुसूचित क्षेत्र के विभिन्न राजकीय आईटीआई संस्थानों में जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए आरक्षण का प्रावधान रखा गया है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शिल्पकार प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत एनसीवीटी एवं एससीवीटी पाठ्यक्रमों में 6 माह, एक वर्ष तथा 2 वर्ष के इंजीनियरिंग तथा नॉन इंजीनियरिंग व्यवसायों में प्रशिक्षण दिया जाता है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *