नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्रीयों पर कार्रवाई के संदर्भ में विधायक डॉ विकास चौधरी की प्रतिक्रिया
आज किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में राज्य के कृषि मंत्री द्वारा खुद निरीक्षण करके बड़ी मात्रा में मार्बल पाउडर व मुरड़ पर कलर करके अलग-अलग रूप देकर किसानों को बेची जा रही नकली खाद को पकड़ना लंबे समय से शासन-प्रशासन की अनदेखी को दर्शाता है।
, वहीं पर लंबे समय तक इस तरह की गतिविधियां संचालित होना शासन-प्रशासन की नीयत और कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाता है।
किसानों को धोखा दे रहे ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।