विश्व पर्यावरण दिवस।


श्याम सेवा समिति ने छाया, फलदार एवं औषधीय पौधे रोपकर अभियान का किया आगाज।
पर्यावरण संवर्धन की दिलाई शपथ।
शाहपुरा, 5 जून- देव कृष्ण राज पाराशर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को शाहपुरा श्याम सेवा समिति की ओर से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और सराहनीय पहल देखी गई। समिति के तत्वावधान में गुरुवार को फुलियागेट मोक्षधाम के परिसर में छायादार, फलदार और औषधीय पौधों का रोपते हुए पौधारोपण अभियान का आगाज किया। यह अभियान पर्यावरण के प्रति समिति की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है। विगत 10 सालों में समिति ने 3000 से भी अधिक पौधे नगर के मुख्य मार्गों पर रोप जो आज पेड़ की शक्ल लेकर सघन छाया प्रदान करते हुए नगर के पर्यावरण को शुद्ध बना रहे है।श्याम सेवा समिति की ओर से लगाए गए पौधों की रक्षा सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक पौधे के चारों ओर लोहे से बने मजबूत टीगार्ड लगाये गए। गर्मी के मौसम में इन पौधों को नियमित रूप से पानी के टैंकरों के माध्यम से सींचा जाता है, ताकि वे स्वस्थ और हरे-भरे रहें। अभियान के शुभारंभ मौके पर उपस्थित कई सदस्यों ने पर्यावरण संवर्धन की शपथ लेते हुए हर परिवार की ओर से पौधे लगाने के लिए जागरूकता का भी संदेश दिया।समिति के वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि समिति का उद्देश्य केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम ही नहीं है, बल्कि समाज को हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का भी एक प्रयास है।
खत्म हुए पौधों की जागर दुबारा रोप जायेंगे पौधे: समिति द्वारा पूर्व में लगाए पौधों की सार संभाल कर मरे हुए पौधों की स्थान पर नए पौधे भी रोपित किए जारहे है। फुलियागेट मोक्षधाम में स्थित पक्षी घर के चारों ओर भी सघन पौधारोपण किया जा रहा है।
