केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने किया प्रगतिशील किसानों से संवाद, खेतों का निरीक्षण कर सराहा नवाचार
प्रतीक पाराशर अजमेर | गुरुवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी हरियाणा के रेवाड़ी स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र बावल में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के लिए पहुँचे।
कृषि विश्विद्यालय में कृषि राज्य मंत्री ने पौधारोपण कर कार्यक्रम में पहुँचे वहां उन्होंने किसान से संवाद कर विकसित कृषि संकल्प अभियान की जानकारी दी, और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने एवं कृषि वैज्ञानिकों के साथ मिल कर काम करने का किसानों से आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि लैब से लैंड और किसान को विज्ञान से जोड़ने के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है।
साथ ही केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने रेवाड़ी के धारूहेड़ा में प्रगतिशील किसान यशपाल के खेत का दौरा भी किया। उन्होंने कहा कि वे ‘विकसित कृषि संकल्प यात्रा’ के तहत किसानों से मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने उन्नत कृषि तकनीकों और किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की।
किसान यशपाल के फार्म पर ऑर्गेनिक सब्जियों, दलहन सहित अन्य फसलों की जानकारी ली और ऑर्गेनिक उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
वहां अरावली किसान क्लब कल्याण समिति के सदस्यों सहित उपस्थित किसानों से खेती-किसानी के विषयों को लेकर संवाद किया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अगर 2014 से पहले किसानों के कल्याण पर ध्यान दिया होता, तो आज किसानों की स्थिति कहीं गुणा बेहतर होती। लेकिन कांग्रेस ने केवल अपने राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि के लिए किसानों को केवल ठगने का काम किया है।
लेकिन 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने के बाद कृषि के विकास और किसानों के कल्याण को लेकर अनेक ऐतिहासिक कृषि हितेषी फैसले किये गए।
प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प विकसित भारत का है। विकसित भारत का निर्माण विकसित खेती और समृद्ध किसान के साथ ही संभव है।
किसान को विज्ञान से जोड़ने के लिए ही विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। जिससे वैज्ञानिक किसान के खेत मे जाकर उनके जरूरतों को सुनेंगे ओर जरूरी उपायों को लेकर जानकारी देंगे।
लैब से लैंड और बीज से बाजार तक किसानों के लिए खेती सरल हो, इसके लिए केंद्र सरकार संकल्पित है।
मंत्री चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि से लेकर सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने पर सरकार का विशेष जोर है। कार्यक्रम में किसानों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए, जिस पर मंथन कर समाधान के लिए आश्वासन दिया गया।

किसानों को लेकर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने कहा कि वे ज्यादा पेस्टीसाइड और यूरिया डाल रहे हैं। जो धरती की सेहत को खराब कर रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर किसी को बुखार हो गया और डॉक्टर ने सुबह-शाम 1-1 टेबलेट लेने के लिए बोला, ओर वह व्यक्ति 3-3 टेबलेट खायेगा तो उसे नुकसान ही होगा, उसी प्रकार जमीन में ज्यादा केमिकल जाएगा तो वो नुकसान ही करेगा। हमें उन्नत खेती करनी होगी और उसकी दिशा में काम करना होगा।
धारूहेड़ा में प्रगतिशील किसान यशपाल के फार्म पर पहुंचे केंद्रीय कृषि कल्याण राज्य मंत्री चौधरी भागीरथ ने उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का अवलोकन किया। इस दौरान यशपाल ने बिना पेस्टीसाइड के अपने खेत में तैयार सब्जियों व दलहन वाली फसलों का प्रदर्शनी लगाकर मंत्री को दिखाया। उन्होंने कहा कि यशपाल जैसे किसान दूसरे किसानों के लिए प्रेरक हैं।