भाजपा अजमेर में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों को लेकर कार्यशाला सम्पन्न

भाजपा अजमेर में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों को लेकर कार्यशाला सम्पन्न
Spread the love

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात और शहर इकाई द्वारा “मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष: संकल्प से सिद्धि तक” अभियान के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

इस विशेष अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश भड़ाना, प्रदेश मंत्री मिथिलेश गौतम, अजमेर देहात जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत, शहर अध्यक्ष रमेश सोनी, और अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल सहित अनेक प्रमुख कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला में “संकल्प से सिद्धि” अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के सुशासन, पारदर्शी प्रशासन, गरीब कल्याण की योजनाओं और देश में हुए व्यापक विकास कार्यों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु संगठन की भूमिका पर बल दिया और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक जनता से संपर्क स्थापित करने का आह्वान किया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *