श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक पूज्य भगवान सिंह जी रोलसाहबसर की स्मृति में अजमेर प्रांत द्वारा श्री जगदम्बा छात्रावास केकड़ी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया।

श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक पूज्य भगवान सिंह जी रोलसाहबसर की स्मृति में अजमेर प्रांत द्वारा श्री जगदम्बा छात्रावास केकड़ी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया।
Spread the love

केकड़ी। 8 जून 2025 श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक व चतुर्थ संघ प्रमुख पूज्य भगवान सिंह रोलसाहबसर की स्मृति में श्री जगदम्बा छात्रावास केकड़ी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई जिसमें बलवीर सिंह पिपलाज द्वारा सहगायन करवाया गया ।इसके पश्चात वरिष्ठ स्वयंसेवक विजयराज सिंह जालियां द्वारा भगवान सिंह रोलसाहबसर के जीवन परिचय व उनके द्वारा श्री क्षत्रिय युवक संघ ,समाज व देश के लिए किए गए उत्कृष्ट प्रेरणादायक कार्यों से अवगत करवाया गया। इसके पश्चात केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने अपने उद्बोधन में भगवान सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करी व इसे देश व समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताई व उनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेना चाहिए इससे अवगत करवाया। उप जिला प्रमुख हगामी लाल चौधरी, केकड़ी प्रधान होनहार सिंह, सावर नगरपालिका चेयरमैन विश्वजीत सिंह, दशरथ सिंह भराई, सुनिधि राठौड़ डोराई ने भी भगवान सिंह जी के आदर्शो पे चलने व उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने को कहा। कार्यक्रम में केकड़ी सरवाड़ भिनाय व सावर क्षेत्र के समाज बंधु व श्री क्षत्रिय युवक संघ के स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाए उपस्थित रही।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *