जिला परिषद, पंचायत समिति व पंचायत पर 21 को होंगे योग संगम कार्यक्रम
अजमेर। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून के अवसर पर जिला परिषदों, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर पर प्रातः 6 से 8 बजे तक ‘योग संगम’ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश के नाम उद्बोधन का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। आयुर्वेद, योग व प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा एवं होम्योपैथी (आयुष) विभाग के निर्देशानुसार राज्य में सभी जिला परिषदों, ब्लॉक, ग्राम पंचायत स्तर, आयुष्मान आरोग्य मन्दिर, सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों, विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा चिन्हित धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर प्रातः 6 से 8 बजे तक योग दिवस ‘योग संगम’ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिला परिषद स्तर पर जिला परिषद से के सीईओ, पंचायत समिति स्तर पर बीडीओ एवं ग्राम पंचायत पर ग्राम विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सभी कार्यक्रमों की सम्पूर्ण व्यवस्थाएं स्थानीय आवश्यकतानुसार मानव व वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराएंगे। साथ हीयोग संगम कार्यक्रमों की तस्वीर व विडियो साझा करे
ये रहेगा कार्यक्रम
प्रातः 6.15 से 6.30 बजे तक अतिथियों का आगमन, स्वागत एवं दीप प्रज्ज्वलन
प्रातः 6.30 से 7 बजे तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण
प्रातः 7 से 7.45 तक सामूहिक योगाभ्यास
प्रातः 7.45 बजे मुख्य अतिथि की ओर से संकल्प दिलाना