ब्यावर जिला कलेक्टर डॉ. महेन्द्र खडगावत का तबादला, विदाई समारोह में हुए भावुक

ब्यावर जिला कलेक्टर डॉ. महेन्द्र खडगावत का तबादला, विदाई समारोह में हुए भावुक
Spread the love

ब्यावर।
नवगठित ब्यावर जिले के पहले जिला कलेक्टर डॉ. महेन्द्र खडगावत का तबादला हो गया है। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

समारोह में ADM मोहनलाल खटनावलिया, SDM दिव्यांश सिंह, CO राजेश कसाना, तहसीलदार हनुत सिंह रावत, CMHO डॉ. संजय गहलोत सहित अनेक विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने माला पहनाकर, साफा बांधकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर कलेक्टर डॉ. खडगावत को सम्मानित किया।

अपने संबोधन में कलेक्टर डॉ. खडगावत ने ब्यावर को नवगठित जिला बताते हुए कहा कि यह क्षेत्र विकास की असीम संभावनाओं से भरा हुआ है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निभाई गई ज़िम्मेदारियों की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों में भी टीम ने उम्दा कार्य किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. खडगावत कई बार भावुक भी हुए। उन्होंने कहा कि ब्यावर जिले में काम करना उनके लिए एक सम्मानजनक अनुभव रहा है और यह समय हमेशा उनकी स्मृतियों में बना रहेगा।

जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने भी कलेक्टर के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली, अनुशासन और दूरदृष्टि से ब्यावर जिले को दिशा मिली है। समारोह का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com