जल संसाधन मंत्री एवं विधायक पुष्कर सुरेश सिंह रावत ने पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के भूडोल और गोड़ियावास शिविर का किया निरीक्षण

जल संसाधन मंत्री एवं विधायक पुष्कर सुरेश सिंह रावत ने पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के भूडोल और गोड़ियावास शिविर का किया निरीक्षण
Spread the love

अजमेर | प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पं.दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के अंतर्गत जनकल्याणकारी शिविरों की कड़ी में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने शनिवार को ग्राम पंचायत भूडोल और गोड़ियावास में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया।

मंत्री रावत ने शिविर स्थल पर पहुंचकर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का अवलोकन किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि – “शिविरों का उद्देश्य केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आमजन की समस्याओं का तत्काल समाधान है। हर विभाग यह सुनिश्चित करे कि कोई भी नागरिक बिना समाधान के वापस न जाए।”

उन्होंने आमजन से भी संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। मंत्री रावत ने अधिकारियों को यह भी कहा कि ऐसे शिविरों में विभागीय समन्वय और सक्रियता अनिवार्य है, ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

शिविर में राजस्व, पंचायतीराज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, चिकित्सा, कृषि, विद्युत, जलदाय, श्रम, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित 15 विभागों द्वारा सेवाएं दी जा रही हैं।

अनेक पात्रजनों को मंत्री रावत ने मौके पर ही पट्टे, पेंशन स्वीकृति पत्र, बीज मिनी किट, प्रोपर्टी कार्ड आदि वितरित किए गए।

मंत्री रावत ने कहा कि – “मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्राथमिकता है – सेवा, सुशासन और संवेदनशीलता। यह शिविर इसी सोच को धरातल पर उतारने का सशक्त माध्यम हैं।”

इससे पूर्व शिविर स्थल पंहुचने पर ग्रामीणों द्वारा मंत्री श्री रावत का ढोल ढमाके के साथ विधिवत अगवानी कर भव्य स्वागत किया गया।

अपने विगत कार्यकालो में रावत ने ग्राम पंचायत भूडोल के समस्त ग्रामो में कुल राषि रू.1921.94 लाख के विकास कार्य स्वीकृत कराये, जिनमे से भूडोल गांव के मुख्य मुख्य कार्य निम्नलिखित हैं –
ग्राम भूडोल हेतु नवीन 33 के.वी. के जी.एस.एस. स्वीकृत
नवीन पशु चिकित्सा उपकेन्द्र भूडोल में खोला
सहाकारिता समिति के गोदाम भूडोल के जीर्णाधार (12लाख मंजूर) 2024-25
पशु चिकित्सा उपकेन्द्र भूडोल को पशुचिकित्सालय में क्रमोन्नत किया
बीसलपुर का पानी पहुंचाया
भूडोल से बरडा की ढाणी सडक
मुहामी से भूडोल सडक
भूडोल में ग्रामीण गौरव पथ निर्माण
नारेली से भुडोल
घूघरा नोलख्खा-भूडोल -लाडपुरा किमी 0/0 से 1/0 एवं 12/00 से 18/00
घुघरा नौलखा भुडोल लाडपुरा किमी. 1/00 से 6/00
मुहामी रोड़ ध्योराडा चौराहा से भूडोल रोड़ तक सीसी सड़क — 0.30 किमी 2024-25
ग्राम भूडोल में रमेश नाथ के मकान से गोरधन नाथ के मकान की और सीसी सड़क मय नाली निर्माण 2024-25
ग्राम भूडोल में रासासिंह के मकान से मुहामी सीमा की और सीसी सड़क मय नाली निर्माण 2024-25
जीएसएसएस भूडोललाइब्रेरी कक्ष 2024-25
जीएसआर.माध्यमिक विद्यालय भूडोल अतिरिक्त कक्षा कक्ष 2024-25
विधायक मद मे स्वीकृत –
ग्राम में 03 हैण्डपम्प
ग्राम भूडोल में बस स्टेण्ड पर खुला बरामदा निर्माण
देवनारायण मंदिर की बनी के पास खुला बरामदा निर्माण
रणजीत नाथू के घर के सामने डामर रोड से मुहामी सीमा की ओर ग्रेवल सडक
नाथ मौहल्ले की हथाई के पास खुला बरामदा
बैंक के पास खुला बरामदा निर्माण
खेलो पुष्कर खेलो प्रतियोगिता आयोजन एवं खेल उपकरण वितरण
उप स्वा.केन्द्र में बॉयो तकनीक से बॉयो टॉयलेट निर्माण
रेगर मौहल्ले के पास श्मशान में खुला बरामदा
ग्राम में प्रकाश व्यवस्थार्थ 12.5 मी.उंची हाईमास्क लाईट
राउमावि भूडोल में कक्षाकक्ष निर्माण
कोरोना काल में चिकित्सा व्यवस्थार्थ जांच/सुविधा उपकरण, कंबल, चद्धर, मास्क, सेनेटाईजर एवं जरूरतमंदो को खाद्य सामग्री और पशुओ हेतु चारा उपलब्ध कराया
गांव व ढाणियों की रा.विद्यालयो में विद्यार्थियो के बैठने हेतु दरी व पट्टियां

अपने विगत कार्यकालो में रावत ने ग्राम पंचायत गोडियावास के समस्त ग्रामो में कुल राषि रू.911.23 लाख के विकास कार्य स्वीकृत कराये, जिनमे से भूडोल गांव के मुख्य मुख्य कार्य निम्नलिखित हैं –
नवीन पशु चिकित्सा उपकेन्द्र गोडियावास स्वीकृत
गोडियावास में नवसृजित कृषि कार्यालय
गोड़ियावास घाटी से आंगनबाड़ी तक — 0.30 किमी 2024-25
रा0उ0मा0 विद्यालय गोडियावास जिला अजमेर से एक भण्डार कक्ष निर्माण
ग्राम गोडियावास में मुख्य सडक से राजकीय उ0मा0 विद्यायल तक सी0सी0 सडक निर्माण
पप्पू धर्मा के मकान से धोलाभाटा की ढाणी की और सीसी ब्लाॅक सड़क 2024 &25
श्री मंगल नाथ के घर के पास टयूबवैल स्थापना 2024 &25
मुख्य डामर सड़क से छगन सिंह के मकान की ओर जोधपुर खरंजा सड़क निर्माण कार्य 2024 &25
गांव-ढाणी बीसलपुर का पानी पहुंचाया
गुढा मेन रोड से देवनारायण मन्दिर तक डामरीकरण मय सडक 0.5 कि.मी.
ग्रामीण गौरव पथ गोडियावास
मुहामी से गोडियावास किमी 0/0 से 1/500
राउमावि गोडियावास में 3 नवीन कक्षा कक्ष
जी.सी.सै. स्कूल गोडियावास( 1 कम्यूटर कक्ष, 1 कला कक्ष,1 विज्ञान लेब, 1 लाईब्रेरी, 2 कक्षा कक्ष)
उप स्वास्थ्य केन्द्र में पानी व्यव्स्था, एवं लघु मरम्मत व रंग-रोगन कार्य
विधायक मद मे स्वीकृत –
ग्राम गोडियावास राउमावि गोडियावास के पिछे हैण्डपम्प
खेलो पुष्कर खेलो प्रतियोगिता आयोजन एवं खेल उपकरण वितरण
सार्व.श्मशान स्थल पर खुला बरामदा
गोडियावास सालियो की ढाणी में श्रीमती शांती/श्री भंवरा रावत के मकान के पास खुला बरामदा
ग्राम में प्रकाश व्यवस्थार्थ 12.5 मी.उंची हाईमास्क लाईट
दिव्यांग भागचंद/स्व.हरजी सिंह को ट्राई स्कुटी उपलब्ध कराना
कोरोना काल में चिकित्सा व्यवस्थार्थ जांच/सुविधा उपकरण, कंबल, चद्धर, मास्क, सेनेटाईजर एवं जरूरतमंदो को खाद्य सामग्री और पशुओ हेतु चारा उपलब्ध कराया
गांव व ढाणियों की रा.विद्यालयो में विद्यार्थियो के बैठने हेतु दरी व पट्टियां

इस अवसर पर अजमेर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत, श्रवण सिंह रावत, अर्जुन सिंह रावत, अर्जुन नलियां, ज्ञान सिंह रावत, अजय सिंह रावत, महेंद्र सिंह रावत, नरेंद्र चुंडावत, धनराज जाट, पवन, प्यारेलाल मेघवंशी, केसर सिंह, दिनेश सिंह, किशन सिंह, जयसिंह सहित समस्त जनप्रतिनिधि, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *