वीर तेजाजी धाम सुरसुरा में पैनोरमा का निर्माण जल्द, केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया निरीक्षण

वीर तेजाजी धाम सुरसुरा में पैनोरमा का निर्माण जल्द, केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया निरीक्षण
Spread the love

किशनगढ़ | वीर तेजाजी महाराज के बलिदान स्थल सुरसुरा में अभी हाल ही राजस्थान सरकार के बजट 2025-26 में वीर तेजाजी पैनोरमा निर्माण की स्वीकृति मिली थी, यह स्वीकृति केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री और स्थानीय अजमेर सांसद श्री भागीरथ चौधरी के अथक प्रयासों से हुई।

केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने ग्रामीणजनों ओर श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए राजस्थान सरकार को पत्र लिखकर बजट सत्र में घोषणा हेतु मांग रखी, जिसपर राजस्थान सरकार ने अविलंब वीर तेजाजी पैनोरमा की स्वीकृति दी थी।

पैनोरमा स्वीकृति के पश्चात शनिवार को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी सुरसुरा पहुँचे, उन्होंने वहां पहुँचकर पैनोरमा स्थल का निरीक्षण कर पैनोरमा से संबंधित आवश्यक चर्चा की।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री चौधरी ने पैनोरमा स्थल का निरीक्षण करते हुए कहा कि जल्द ही भव्य पैनोरमा का निर्माण होगा, यह पैनोरमा न केवल वीर तेजाजी धाम सुरसुरा को एक नई पहचान और स्वरूप देगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों को वीर तेजाजी के त्याग और बलिदान से भी परिचित कराएगा एवं इसके बनने से आमजन व श्रद्धालुओं की आस्था भी प्रबल होगी।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि यह पैनोरमा वीर तेजाजी के शौर्य, बलिदान और लोक आस्था को संजोकर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और राजस्थान में भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आस्था स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी ने आगे कहा कि वीर तेजाजी महाराज किसान वर्ग सहित आमजन के आराध्य लोक देवता हैं, जिन्होंने लाछा गूजरी की गायों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनके बलिदान स्थल सुरसुरा में ऐतिहासिक और भव्य पैनोरमा का जल्द निर्माण होगा इसके लिए लगातार प्रयासरत है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *