शाहपुरा में 2 सप्ताह में 2 मानव भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप

शाहपुरा में 2 सप्ताह में 2 मानव भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप
Spread the love

मानव भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप।

पुलिस प्रशासन  चिंतित।

शाहपुरा 7जुलाई -देव कृष्ण राज पाराशर। सोमवार को नगर के रामपुरा बस्ती के पास एक खाली पड़े भूखंड के पास बजरी के ढेर पर एक अपरिपक्व बच्चे का भ्रूण दिखने से बस्ती में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में वहां भीड़ जमा हो गई। 
        सूचना पर ए एस आई पीतांबर वैष्णव, बदन सिंह, बनवारी कुमावत माई जाप्ते के मौके पर पहुंचे। भ्रूण को किसी जानवर लाकर डाला या किसी के द्वारा फेंका गया इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। अविकसित भ्रूण का एक पैर नहीं होने से आशंका व्यक्त की जा रही की शायद किसी स्जानवर द्वारा भ्रूण वहां लाया गया हो।
ए एस आई पीतांबर वैष्णव ने पत्रिका को बताया कि नगर में दो सप्ताह में दो भ्रूण मिलने को लेकर पुलिस प्रशासन स्वयं भी चिंतित है। इस मामले को लेकर उन्होंने कहा कि पुलिस क्षेत्र, मार्गो में लगे सीसी कैमरे खंगाल कर मामले की पड़ताल करेगी। भ्रूण का पोस्टमार्टम करवा पुलिस ने नगर परिषद के सफाईकर्मियों मदद से दफनाया गया। 
     उल्लेखनीय है कि गत सप्ताह 30 जून को कालिंजरी गेट कुम्हार मोहल्ले में भी एक स्वान भ्रूण को मुंह लेकर घूमते हुए देखा गया था। उस मामले में भी पुलिस जांच में जुटी है। 

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com