अतिरिक्त जिला कलक्टर चन्द्रशेखर भण्डारी ने निमोद शिविर का किया निरीक्षण, पात्रों को लाभ दिलाने के दिए निर्देश

अतिरिक्त जिला कलक्टर चन्द्रशेखर भण्डारी ने निमोद शिविर का किया निरीक्षण, पात्रों को लाभ दिलाने के दिए निर्देश
Spread the love

Ajmer | आज दिनांक 7 जुलाई 2025 को अतिरिक्त जिला कलक्टर केकड़ी चन्द्रशेखर भण्डारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के अंतर्गत उपखंड केकड़ी की ग्राम पंचायत निमोद में आयोजित प्रशासनिक शिविर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान भण्डारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य यह है कि पात्र लाभार्थियों को सभी योजनाओं का अधिकतम लाभ मिले, और कोई भी पात्र व्यक्ति अपने हक से वंचित न रहे

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता से सुनिश्चित करें तथा शिविर में अधिकतम लोगों को लाभान्वित करने के लिए हरसंभव प्रयास करें। शिविर में उपस्थित सभी विभागों के विभागाध्यक्षों से उन्होंने शिविर की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली और कहा कि शिविर में आने वाली समस्याओं का तुरंत निस्तारण किया जाए।

शिविर में विभिन्न विभागों ने अपनी योजनाओं के माध्यम से आमजन को लाभान्वित किया। किसानों को खाद एवं बीज के मिनी किट वितरित किए गए, साथ ही प्रॉपर्टी कार्ड का भी वितरण किया गया।

अंत में अतिरिक्त जिला कलक्टर चन्द्रशेखर भण्डारी ने आमजन से अपील की कि वे निर्धारित दिनांक को ग्राम पंचायत में आयोजित शिविरों में उपस्थित होकर शासकीय योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *