करंट से गाय की मौत

करंट से गाय की मौत।
विभाग पर लापरवाही का आरोप।
शाहपुरा 8 जुलाई। भीलवाड़ा मार्ग पर भारतीय जीवन बीमा निगम के पास लगी डीपी में करंट दौड़ने के दौरान पास से गुजर रही गाय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
गाय को तड़फते देख वहां भीड़ जमा हो गई। विद्युत विभाग अधिकारियों को फोन कर विद्युत सप्लाई बंद करवाई। तब तक गाय के प्राण पखेरू उड़ गए। घटना की सूचना मिलने पर गाय का मालिक व बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी जमा हो गए। और विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। विभाग का कोई अधिकारी नहीं पहुंचे। सूचना पर नगर परिषद सभापति रघुनंदन सोनी मौके पर पहुंचे जहां लोगो ने गाय के मालिक को विभाग से मुआवजे दिलवाने की मांग करने लगे।