राजस्थान हाई कोर्ट मजिस्ट्रेट शाहपुरा पहुंचे
महिला उत्पीड़न प्रकरणों की सुनवाई शाहपुरा न्यायालय में करवाने की मांग।
एससी/एसटी की स्थापना शीघ्र करवाने की भी की मांग।

शाहपुरा, 19 जुलाई 2025। राजस्थान हाई कोर्ट के मजिस्ट्रेट दिनेश मेहता अल्प प्रवास के दौरान शाहपुरा न्यायालय पहुंचे। जिनका अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सानिया हाशमी, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीमा चौहान से शाहपुरा के तीनों न्यायालयों के न्यायिक प्रक्रियाओं के बारे में चर्चा की। इससे पूर्व दोनों मजिस्ट्रेट सहित शाहपुरा अभिभाषक संस्था के सदस्यों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका औपचारिक स्वागत, सम्मान किया।
इस अवसर पर अभिभाषक संस्थाध्यक्ष दुर्गा लाल राजौरा सहित अन्य सदस्यों ने मजिस्ट्रेट मेहता के समक्ष राजस्थान सरकार द्वारा हालिया बजट घोषणा में शाहपुरा में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए विशेष कोर्ट स्थापित करने की घोषणा का उल्लेख करते हुए शाहपुरा में शीघ्र इस विशेष कोर्ट की स्थापना करवाने की मांग की, ताकि क्षेत्र में एससी/एसटी समुदाय से संबंधित मामलों का त्वरित और प्रभावी निपटारा सुनिश्चित हो सके।
वकीलों ने यह भी मांग रखी कि महिला उत्पीड़न प्रकरणों की सुनवाई शाहपुरा एडीजे कोर्ट में ही हो जिससे शाहपुरा सहित आसपास के उपखंड क्षेत्र की पीड़ित महिलाओं को भीलवाड़ा नहीं जाना पड़े। संस्थाध्यक्ष राजौरा ने बताया कि इस मांग पर मजिस्ट्रेट मेहता ने महिला उत्पीड़न प्रकरणों की सुनवाई यही करवाने के लिए पूर्ण भरोसा दिलाया। बाद में मजिस्ट्रेट मेहता जहाजपुर स्वतिधाम के दर्शन के कोटा की ओर प्रस्थान कर गए।