शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।

शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।
Spread the love

आवाज राजस्थान की ~ संजीव पाराशर ~ अराई

अरांई। पवित्र सावन माह के द्वितीय सोमवार को क्षेत्र के शिवालयों में भक्तिभाव और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही शिवभक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए शिव मंदिरों में उमड़ पड़े। अरांई के बस स्टैंड , माली मोहल्ला, अस्पताल में स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिरो में सहस्त्र जलधारा और अभिषेक का आयोजन किया गया। भक्तों ने गंगाजल, दुग्ध, दही, शहद और बेलपत्र से भगवान शिव का पूजन कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की। भोर होते ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। शिवभक्त “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयकारों के साथ शिवलिंग का अभिषेक कर रहे थे। पंडितों ने रूद्रीपाठ किया और विशेष पूजा अर्चना के बाद महाप्रसाद वितरण किया। राम किशोर मेवाड़ा, महावीर मेवाड़ा, सीताराम मेवाड़ा, दीपक मेवाड़ा, ऋषभ जैन,रिंकू मेवाड़ा, शकुंतला , माया मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं पुरुषों ने मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। कई भक्तों ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना की और बेलपत्र, धतूरा, आक का फूल चढ़ाया। आचार्य रामरतन शर्मा, रामस्वरूप, मनीष, गोपाल शर्मा, भगवती शर्मा पंडित योग नारायण व्यास सहित विद्वान पंडितों ने पाठ किया। चारों ओर बम-बम भोले और हर हर महादेव के जयकारों से वातावरण शिवमय हो उठा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *