राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल बिल्डिंग गिरी, 5 बच्चों की मौत
राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल बिल्डिंग गिरी, 5 बच्चों की मौत
30 से ज्यादा गंभीर घायल, मलबे में दबे मासूमों को गांव वालों ने निकाला
झालावाड़:- झालावाड़ में सरकारी स्कूल की बिल्डिंग गिरने से 5 बच्चों की मौत हो गई। हादसे में 30 से ज्यादा बच्चे गंभीर घायल हैं। हादसा शुक्रवार सुबह 8 बजे मनोहरथाना ब्लॉक के पीपलोदी सरकारी स्कूल में हुआ है।
टीचर्स और ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया। मनोहरथाना अस्पताल के डॉ कौशल लोढ़ा ने बताया कि 35 घायल बच्चों को लाया गया था। इनमें से 11 गंभीर घायलों को जिला हॉस्पिटल रेफर किया गया है।
सभी बच्चों को मलबे से निकाला गया
सुबह करीब 8 बजे हुए हादसे में सभी बच्चों को मलबे से निकाल लिया गया है। अब जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।