पशु आहार संयंत्र द्वारा डिस्ट्रीब्यूटर के साथ बैठक का हुआ आयोजनपशु आहार विक्रेताओं को गुणवत्ता एवं निर्माण की दी जानकारी

पशु आहार संयंत्र द्वारा डिस्ट्रीब्यूटर के साथ बैठक का हुआ आयोजनपशु आहार विक्रेताओं को गुणवत्ता एवं निर्माण की दी जानकारी
Spread the love

पशु आहार संयंत्र द्वारा डिस्ट्रीब्यूटर के साथ बैठक का हुआ आयोजन
पशु आहार विक्रेताओं को गुणवत्ता एवं निर्माण की दी जानकारी
अजमेर, 25 जुलाई। पशु आहार संयंत्र द्वारा शुक्रवार को डिस्ट्रीब्यूटर्स बैठक का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 60 पशु आहार विक्रेताओं ने हिस्सा लिया। उनके द्वारा दिए सुझावों पर विचार विमर्श किया जाकर समस्याओं का निस्तारण किया गया।
आरसीडीएफ मुख्यालय जयपुर से डॉ. रघुवीर कुमार तेली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहे। उनके द्वारा विक्रेताओं की समस्याओं से सम्बन्धित आवश्यक समाधान करने के लिए आश्वस्त किया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 में टॉप 10 डीलर्स को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। डीलर्स को भी किट एवं प्रमाण-पत्र दिया जाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में सभी डीलर्स से पशु आहार की गुणवत्ता से सम्बन्धित फीड बेक लिया गया। प्रबन्धक डॉ. निधिका जोशी एवं संयंत्र प्रभारी श्री सुशील कुमार द्वारा पशु आहार बनाने की प्रकिया को विस्तार से समझाया गया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *