जिला प्रमुख की अध्यक्षता में साधारण सभा एवं जिला आयोजना समिति की बैठक आयोजित
अजमेर। जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाडा ग्रामीण विकास को लेकर दृढबद्ध है। जिला प्रमुख की अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक का आयोजन जिला परिषद अजमेर के सभागार में किया गया। बैठक का प्रारम्भ जिला प्रमुख की अनुमति से राम प्रकाष मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर द्वारा किया गया। साधारण सभा की बैठक में गत बैठक के कार्यवाही विवरण की तथा लिये गये निर्णयों की अनुपालना की पुष्टि एवं चर्चा, पन्द्रहवे वित आयोग 2025-26 का अनुमोदन, निजी आय से किये गये आय-व्यय का अनुमोदन सहित अन्य विषय पर चर्चा की गई।
बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग, चिकित्सा, बिजली सहित अन्य विभागों के बिन्दुओं पर विभागवार चर्चा की गई।
- हंगामी लाल चौधरी उप जिला प्रमुख द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में हुये खराबे की राशि राज्य सरकार से दिलवाने की मांग की गई।
- सम्मानीय सदस्यगण द्वारा किशनगढ़ व अंराई क्षेत्र में सार्वजनिक निर्माण विभाग की सड़को की बबूल कटाई कराने की मांग की गई।
- सम्मानीय सदस्यगण द्वारा चिकित्सा विभाग द्वारा किये गये प्रतिनियुक्ति आदेशो व विगत माह में संविदाकार्मिको के पदस्थापन की सूची से सदन को अवगत कराने की मांग की गई।
- जगदीश गौरा एवं गणेश गुर्जर जिला परिषद सदस्य द्वारा किशनगढ़ क्षेत्र में सोनोग्राफी जांचो की संख्या बढ़ाने व गरीब जनता को लाभ दिलाने की मांग की गई।5. श्री जगदीश गौरा जिला परिषद सदस्य द्वारा बबायचा से रोड़ावास सड़क की नवीन स्वीकृती जारी करने की मांग की गई ताकि ग्रामीणजन को राहत प्रदान हो सके।
6 दिलीप पचार जिला परिषद सदस्य द्वारा जेठाना से मकरेड़ा तथा दांतड़ा से मकरेड़ा की टूटी हुई सड़को की मरम्मत कराने की मांग की गई।
7 दिलीप पचार जिला परिषद सदस्य द्वारा सराधना चिकित्सालय एवं जेठाना चिकित्सालय में चिकित्सकों की नियुक्ति नही हो रखी है जिससे ग्रामीणजन को चिकित्सा हेतु इधर-ऊधर भटकना पड़ता है। चिकित्सकों के पदस्थापन करवाने की मांग की गई।
8 जगदीश गौरा जिला परिषद सदस्य द्वारा जनाना चिकित्सालय के बाहर हो रही तारबंदी व फ्लैक्स बैनरो को तत्काल हटाने की मांग की गई ताकि आये दिन हो रही दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
जिला प्रमुख द्वारा बैठक के समापन में सभी जिला स्तरीय अधिकारीयों को जनता के कार्यो को प्राथमिकता देकर समय पूर्व ही करने के निर्देश दिये एवं माननीय सदस्यगण द्वारा बताई जा रही ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को सदस्यगण द्वारा समन्वय स्थापित कर निस्तारण करने के निर्देश दिये ताकि जनप्रतिनिधिगण भी अपने क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कर ग्रामीणजन को अवगत करा सके साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों को ईमानदारी से कार्य करने व नियमित ग्रामीण क्षेत्रो का निरीक्षण करने के निर्देश प्रदान किये।
जिला प्रमुख द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने का आग्रह किया।
