जिला प्रमुख की अध्यक्षता में जिला आयोजना समिति की बैठक आयोजित

जिला प्रमुख की अध्यक्षता में जिला आयोजना समिति की बैठक आयोजित
Spread the love

अजमेर। जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा की अध्यक्षता में जिला आयोजना समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम बैठक में रुद्रा रेणु, संयुक्त निदेशक एवं मुख्य आयोजना अधिकारी व सदस्य सचिव, जिला आयोजना समिति ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की माह जून, 2025 तक की विभागों की योजनाओं की वित्तीय व भौतिक प्रगति से अवगत कराया तथा समीक्षा की गई। समीक्षा में कृषि विस्तार के दो बिन्दुओं, पशुपालन, एवीवीएनएल, उद्योग विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, आईसीडीसी व पशुपालन विभाग की योजनाओं व कार्याें की प्रगति 75-100 प्रतिशत तक रही, इन विभागों की सराहना की गई।
विद्युत विभाग, स्वच्छ भारत, मिशन, पीएचईडी, राजीविका की कुछ योजनाओं में राज्य स्तरीय रैंकिंग में अग्रणी 5 स्थान पर हैं, जिनकी प्रगति की सराहना करते हुए आगे भी अनवरत बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। रसद विभाग, चिकित्सा विभाग, उद्योग, पंचगौरव की प्रगति सन्तोषजनक रही। जिन विभागों की मासिक एवं वार्षिक उपलब्धि न्यून रही उन्हें अभी से कार्य योजना बनाकर इस वित्तीय वर्ष के आगामी शेष माहों में लक्ष्यानुरूप उपलब्धि अर्जित करने हेतु अध्यक्ष महोदया द्वारा निर्दशित किया गया। 15वां वित्त आयोग व राज्य वित्त आयोग षष्ठम वित्तीय वर्ष 2025-26 की ब्लॉकवार वित्तीय व भौतिक प्रगति की समीक्षा की गई। जिन ब्लॉक्स की ज़िले के औसत से प्रगति कम रही, उन ब्लॉक्स को इस वित्तीय वर्ष में शत-प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करने हेतु अध्यक्ष महोदया ने निर्देशित किया तथा शेष कार्याें को शीघ्र प्रारम्भ कर पूर्ण करने व प्रगतिरत कार्याें को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
15वें वित्त आयोग टाइड एवं अनटाइड फण्ड अन्तर्गत वर्ष 2025-26 में जिला परिषद मद में प्राप्त होने वाली अनुदान राशि का अनुमोदित जिला पंचायत विकास योजना, प्लस क्च्क्च् में 509.75 लाख (5 करोड़ 9 लाख 75 हजार रुपये) के कार्य लिए गए।
गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास योजनान्तर्गत माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा की गई बजट घोषणा (वर्ष 2025-26) के तहत अजमेर जिले में भिनाय ब्लॉक व ब्यावर जिले में मसूदा ब्लॉक आकांक्षी ब्लॉक के रूप में चयनित है। 6 विभागों के 39 मानव एवं सामाजिक संकेतकों में बेहतर प्रदर्शन कर विकसित ब्लॉक्स के समकक्ष आने हेतु सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों व जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा बेसलाइन डेटा व ब्लॉक विकास रणनीति के आधार पर उक्त सूचकांकों में प्रारम्भ से ही नवाचारों के आधार पर अपने ब्लॉक्स को विकसित ब्लॉक्स के समकक्ष लाने का प्रयास करने हेतु निर्देशित किया गया। जिससे कि सबका साथ व सबका विकास हो सके तथा उक्त ब्लॉक्स नीति आयोग व राज्य सरकार से बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित होकर विकास कार्याें हेतु पुरस्कार स्वरूप राशि प्राप्त कर सकें।
वित्तीय समावेशन के संतृप्ति शिविरों का आयोजन 01 जुलाई, 2025 से 30 सितम्बर, 2025 तक सभी ब्लॉक्स की 239 ग्राम पंचायतों में प्रस्तावित हैं। जिले में अब तक 83 शिविर आयोजित हो चुके हैं। सभी विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया व प्रगति से अवगत कराया तथा जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि ग्राम सेवक, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को जागरुक करके उनकी ग्राम पंचायतों व ब्लॉक में बैंकिंग व सामाजिक योजनाओं- में पात्र वंचित नागरिकों को अधिाधिक नामांकित कर इन योजनाओं का आपसी समन्वय, सहयोग, प्रचार-प्रसार व जन सहभागिता से लाभ दिलाने का प्रयास करने हेतु भी निर्देशित किया गया।
अध्यक्ष महोदया ने निर्देशित किया कि सभी सम्बंधित विभाग योजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति, मात्रात्मक व गुणात्मक उपलब्धि के साथ शत-प्रतिशत उपलब्धि अर्जित किया जाना सुनिश्चित करावें। विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रेषित की जाने वाली सूचनायें/प्रगति जिला स्तर के विभागीय सक्षम अधिकारी से जांच/पुष्टि उपरांत निर्देशानुसार प्रत्येक माह की 1 तारीख तक आवश्यक रूप से जिला योजना प्रकोष्ठ को प्रेषित करावें, ताकि जिला स्तर से वांछित प्रगति सूचना संकलित तैयार कर उच्चाधिकारियों से अनुमोदन उपरान्त निर्धारित समय पर उच्चाधिकारियों व सम्बन्धित विभागों तथा राज्य सरकार को प्रेषित की जा सके।
अन्त में बैठक सधन्यवाद सम्पन्न हुई।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *