शाहपुरा में शहीद हेमू कालानी स्मारक लोकार्पण 12को।


शाहपुरा में अमर शहीद हेमू कालानी स्मारक लोकार्पण 12 को।
राजस्थान विधानसभाध्यक्ष, सांसद लोकार्पण समारोह में लेंगे भाग।
शाहपुरा, 5अगस्त। नगर के सौंदर्यीकरण और देश, धर्म, संस्कृति व महान व्यक्तित्वों की स्मृति को जीवंत रखने के उद्देश्य से शाहपुरा नगर पालिका द्वारा नगर की प्रमुख कॉलोनियों और चौराहों पर स्मारकों का निर्माण करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में पालिका की ओर से सिंधी कॉलोनी में अमर शहीद हेमू कालानी की स्मृति में एक भव्य स्मारक तैयार किया गया है, जिसका लोकार्पण समारोह 12 अगस्त को आयोजित होगा।
सिंधी समाज के अध्यक्ष मोहन लखपतानी ने बताया कि पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में आयोजित इस लोकार्पण समारोह में अमर शहीद कालानी की प्रतिमा भी स्मारक में स्थापित की जाएगी।
समारोह में महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम महाराज, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक डॉ. लालाराम बैरवा, विधायक श्रीचंद कृपलानी, नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, अमर शहीद हेमू कालानी यादगार मंडल, मुंबई के सदस्य, कालानी परिवार के सदस्य, सिंधी समाज के तथा नगरवासी शामिल होंगे।
नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी ने कहा कि यह स्मारक न केवल हेमू कालानी के बलिदान को सम्मान देगा, बल्कि नगर के सौंदर्य और सांस्कृतिक गौरव को भी बढ़ाएगा। सौंदर्यीकरण को लेकर चौराहों पर ऐसे स्मारक तैयार किए जा रहे है जो लोगों में राष्ट्रप्रेम और बलिदान की भावना को प्रेरित करेंगे।