जिले में आधार नामांकन एवं अद्यतन केन्द्र होंगे स्थापित

जिले में आधार नामांकन एवं अद्यतन केन्द्र होंगे स्थापित
Spread the love

अजमेर | अजमेर जिले की समस्त ग्राम पंचायतों और संचार विभाग के अधीन नामांकन एजेंसी
पंचायत समितियों, समस्त नगरीय एवं शहरी क्षेत्रों में 71 आधार नामांकन तथा अद्यतन केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर ज्योति ककवानी
के अनुसार क्षेत्र भिनाव में 3, अजमेर शहर में 7 पीसांगन में 5, सावर में 4, किशनगढ़ में 18, केकड़ी में 13, सरवाड़ में 5, अजमेर ग्रामीण में 7, पुष्कर में 3 तथा अरांई में 6 केन्द्र स्थापित होंगे। इन केन्द्रों पर आधार नामांकन एवं अद्यतन
का कार्य करने के लिए रजिस्ट्रार सूचना प्रौद्योगिकी राजकॉम्प इन्फो सर्विसेज लिमिटेड द्वारा ऑपरेटर को यूआईडीएआई नई दिल्ली से आधार पंजीकरण एवं अपडेट विनियम के अनुसार कार्य करने के लिए आईडी अथवा क्रिडेंशियल जारी किया जाना प्रस्तावित है पात्र व्यक्ति अपना आवेदन ऑनलाइन स्वयं की एसएसओ आईडी से जी 2 सी में राजआधार पोर्टल के माध्यम से 11 अगस्त से कर सकेंगे आवेदनों का
अंतिम चयन जिला स्तरीय आधार समिति करेगी। इसके ऑफलाइन आवेदन पत्र विभाग के किसी भी कार्यालय में जमा नहीं होंगे आधार केन्द्र के लिए आवेदक की फाइल यूआईडीएआई नई दिल्ली से एक्टिव होने के अगले 15 दिवस में आधार ऑपरेटर्स को 50 हजार रुपए की पेनल्टी सिक्योरिटी राशि पोर्टल के माध्यम से राजकॉम्प जयपुर के बैंक अकाउण्ट में जमा करनी होगी पात्रता, अन्य शर्तें एवं आधार केन्द्रों हेतु चिह्नित सरकारी परिसरों की सूचना जिले की वेबसाइटajmer.rajasthan.gov.in के डॉक्यूमेन्ट ऑडर पब्लिक रिलेटेड पर देखी जा सकती है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *