राजस्थान के 23 जिलों में स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री करेंगे ध्वजारोहण, अजमेर में सुरेश सिंह रावत

राजस्थान के 23 जिलों में स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री करेंगे ध्वजारोहण, अजमेर में सुरेश सिंह रावत
Spread the love

जयपुर/अजमेर (प्रतीक पाराशर )।
राजस्थान सरकार ने आगामी स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर प्रदेश के 23 जिलों में ध्वजारोहण के लिए मंत्रियों की नियुक्ति कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, अजमेर जिले में ध्वजारोहण का दायित्व मंत्री सुरेश सिंह रावत को सौंपा गया है।

अन्य जिलों में नियुक्त मंत्रियों की सूची निम्नानुसार है:

  • जयपुर: उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा
  • सवाईमाधोपुर: किरोड़ीलाल मीना
  • फलौदी: गजेन्द्र सिंह
  • दौसा: कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़
  • कोटा: मदन दिलावर
  • टोंक: कन्हैयालाल
  • ब्यावर: अविनाश गहलोत
  • बीकानेर: सुमित गोदारा
  • पाली: जोराराम कुमावत
  • उदयपुर: बाबूलाल खराडी
  • प्रतापगढ़: हेमंत मीना
  • अलवर: संजय शर्मा
  • चित्तौड़गढ़: गौतम कुमार
  • सीकर: झाबर सिंह खर्रा
  • भरतपुर: हीरालाल नागर
  • सिरोही: ओटाराम देवासी
  • नागौर: मंजू बाघमार
  • डीडवाना-कुचामन: विजय सिंह
  • बाड़मेर: केके विश्नोई
  • डीग: जवाहर सिंह बेढम
  • जालौर: जोगेश्वर गर्ग
  • कोटपूतली-बहरोड़: दिया कुमारी

शेष जिलों में ध्वजारोहण का कार्य जिला कलेक्टर्स द्वारा किया जाएगा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *