शिक्षा विभाग के दफ्तरों में अफसरों का बड़ा फेरबदल

शिक्षा विभाग के दफ्तरों में अफसरों का बड़ा फेरबदल
Spread the love

अजमेर | शिक्षा विभाग में प्रदेश भर में राजस्थान शिक्षा सेवा के प्रधानाचार्य व समकक्ष अधिकारियों का बड़े स्तर पर तबादला किया गया है। शिक्षा निदेशक द्वारा राज्य सरकार के अनुमोदन के रविवार को जारी जंबो सूची में पांच के बाद सौ से ज्यादा प्रिंसिपल व समकक्ष शिक्षा अधिकारी बदले गए है। अजमेर जिले में सत्रह अधिकारियों का पदस्थापन स्थान बदला गया है। जिनमें से कुछ की बाहरी जिलों से एंट्री है। जबकि शिक्षा विभाग के कार्यालयों में से चार अधिकारियों को जिला बदर किया गया है।

जेडी-डीईओ ऑफिस से इन्हें हटाया

शिक्षा निदेशक सीताराम जाट द्वारा जारी सूची के के अनुसार अजमेर र संभाग संभाग के संयुक्त शिक्षा निदेशक व जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में पदस्थ अधिकारी बदले गए हैं। जेडी ऑफिस में पदस्थापित एडीईओ शौकत अली व उमरदराज खान को क्रमशः बारां व बूंदी भेजा गया है। इसी तरह डीईओ (मुख्यालय) माध्यमिक अजमेर से शाहबुद्दीन चीता व मुन्नीदेवी शर्मा की क्रमशः जालोर व पाली जिले में रवानगी हुई है।

इनका हुआ पदस्थापन
बाहर भेजे गए अधिकारियो से रिक्त हुए पदो पर संयुक्त निदेशक कार्यालय मे शिक्षा निदेशक मे पदस्थापन की प्रतिक्षा मे चल रहे दिनेश ओझा

भीम से विजेंद्रसिंह शेखावत व लीड़ी का बाड़िया (श्रीनगर) से धर्मेंद्र कुमार त्यागी को एडीईओ के पद पर लगाया गया है। जबकि कार्यालय में स्वीकृत एडीईओ के चौथे पद पर अमित कुमार शर्मा यथावत रखे गए है।

राम निवास गालव को एलिमेंट्री मे लगाया

इसी तरह डीईओ (मुख्यालय) प्रारंभिक अजमेर में कल्याणपुरा (सरवाड़) से चंद्रशेखर शर्मा व जिलावड़ा (श्रीनगर) से रामनिवास गालव तथा डीईओ (मुख्यालय) माध्यमिक अजमेर में बंजारी-जवाजा से ममता धाकड़ की एडीईओ के रूप में पोस्टिंग की गई है। चंद्रवीर सिंह राठौड़ को पाली से अजमेर में समसा का परियोजना समन्वयक लगाया गया है।

यह बने सीबीईओ

इनके अलावा हर्षवर्धन शर्मा को सीबीईओ जवाजा, मुकेश चंद कालवाड़ सीबीईओ मसूदा, रामराज धाकड़ सीबीईओ सरवाड़, अरविंद कुमार संवासिया सीबीईओ भिनाय, तरुण प्रसाद सीबीईओ किशनगढ़, रामविलास जांगिड़ सीबीईओ श्रीनगर व हंसराज चौधरी को सीबीईओ पीसांगन कार्यालय में लगाया गया है। सत्यनारायण केवट को सरवाड़ से सूरजपुरा व सुनीता चौधरी को झोटवाड़ा-जयपुर से सथाना स्कूल का प्रिंसिपल बनाया गया है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *