15 अगस्त को प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम सभा में होगा सामाजिक अंकेक्षण, उचित मूल्य दुकानदार रहेगें उपस्थित
15 अगस्त को प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम सभा में होगा सामाजिक अंकेक्षण, उचित मूल्य दुकानदार रहेगें उपस्थित
खाद्य विभाग, राजस्थान-जयपुर के निर्देशानुसार 15 अगस्त 2025 को प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम सभा का आयोजन होगा, जिसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का सामाजिक अंकेक्षण किया जायेगा, जिसमें संबंधित ग्राम पंचायत के उचित मूल्य दुकानदार अपने रेकर्ड सहित उपस्थित होकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत आवंटित होने वाले खाद्यान्न के वितरण के संबंध में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं उपभोक्ताओं के समक्ष जानकारी उपलब्ध करवाते हुए सामाजिक अंकेक्षण करवायेगे यदि कोई उचित मूल्य दुकानदार उक्त सामाजिक अंकेक्षण में अनुपस्थित रहता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जायेगी