सुशिल कंवर पलाडा, जिला प्रमुख ने प्राप्त परिवेदनाओं पर तत्काल कार्यवाई के दिये निर्देश
अजमेर। सुशिल कंवर पलाडा जिला
प्रमुख अजमेर की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में
अधीनस्थ विभागों एवं विभिन्न अन्य विभागों से संबंधित प्राप्त परिवेदनाओं
पर संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारीयों को तत्काल निस्तारण के
निर्देष प्रदान किये गये एवं राज्य सरकार से संबंधित प्रकरणों को राज्य
स्तर पर अग्रेषित किया गया है। जिनमें विषेष परिवेदनाए/प्रकरण
निम्नानुसार है।
1. चन्द्र प्रकाश कुमावत निवासी बान्दनवाड़ा तहसील भिनाय ने अवगत कराया कि
प्रार्थी एक विकलांग व्यक्ति है एवं इनके माता-पिता की मृत्यु के बाद
इनके पास आय का कोई भी साधन नही है। इनके पिताजी खनिज विभाग से
सेवानिवृत्त थे। इन्होने इनके पिताजी की पारिवारिक पेंषन में नाम जुड़वाने
हेतु आवेदन किया था एवं समस्त दस्तावेज भी संलग्न किये थे परन्तु खनिज
विभाग द्वारा आज दिनांक तक कोई भी कार्यवाही नही की गई है। प्रार्थी ने
पारिवारिक पेंषन में नाम जुड़वाने हेतु निवेदन किया है।
2. जीना काठात निवासी ग्राम अजमल काठात का बाडिया तहसील मसूदा जिला
ब्यावर तथा भंवरी पत्नि बाबू ग्राम खापरी की डांग तहसील नसीराबाद जिला
अजमेर ने शौचालय स्वीकृत करने एवं पट्टा आबादी भूमि आदि सुविधाऐं देने
हेतु निवेदन किया है।
3. रामप्रसाद जाट ग्राम भाटोलाव तहसील सरवाड़ जिला अजमेर ने अवगत कराया कि
ग्राम पंचायत भाटोलाव की सरपंच खुशबू नागर तथा उनके पति भागचन्द धाकड़
द्वारा भाटोलाव में घटिया सामग्री का उपयोग कर निर्माण कार्य करवाये है
एवं जो निर्माण कार्य नही करवाये है उसका भी भुगतान उठा कर लाखो रू. की
राजस्व हानि पहुंचाई है। प्रार्थी ने जॉच करवाने हेतु निवेदन किया है।
4. विनोद कुमार निवासी ग्राम ढसूक तहसील अंराई ने अवगत कराया कि वर्ष
2022 में प्रार्थी का कच्चा मकान बारिष के कारण ढह गया था। प्रार्थी ने
विभिन्न पोर्टल पर सहायता हेतु आवेदन किया था परन्तु किसी भी प्रकार का
लाभ नही मिला है। प्रार्थी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने
हेतु निवेदन किया है।
5. देवकरण निवासी ग्राम रूपनगढ़ ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत रूपनगढ़
द्वारा कालू राम सैन को एक दुकान किराये पर दे रखी है फिर भी वह ग्राम
पंचायत की दो दुकानो पर काबिज है परन्तु किराया एक दुकान का ही देता है।
कालूराम दुकान पर अवैध अतिक्रमण कर चौथवसूली करता है। प्रार्थी ने दुकान
को खाली करवाने हेतु निवेदन किया है।
बैठक में सम्मानीय सदस्यगण दिलीप पचार, हरचन्द खटाणा जिला
परिषद सदस्य प्रतिनिधि, सहित राम प्रकाश मुख्य कार्यकारी अधिकारी
जिला परिषद अजमेर, निशा सहारण अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला
परिषद अजमेर, सुरेश सिंधी लोकपाल (नरेगा), रूद्रा रेणू
सयुंक्त निदेषक एवं मुख्य आयोजना अधिकारी अजमेर, गोविन्द नारायण
शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक अजमेर, मेघा रतन उपनिदेशक
महिला अधिकारिता विभाग, संजय तनेजा संयुक्त निदेशक कृषि विभाग,
जयप्रकाष चारण संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग,
गिरीश कुमार झीरोता अधिशाषी अभियंता, गोपाल गर्ग अधिशाषी अभियंता
(नरेगा), अवनीश तायल सहायक अभियंता (निर्माण), डॉ. कुलदीप सिंह
कविया प्रतिनिधि चिकित्सा विभाग, पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ कृषि
अधिकारी, डॉ. मोहित देवल चिकित्सा विभाग, मोहिन्दर पंजाबी महिला एवं
बाल विकास विभाग एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे ।