जिला प्रमुख अजमेर की पहल, जिला परिषद के प्रत्येक वार्ड क्षेत्र के दो-दो विद्यालयों में लेगेगें वाटर कूलर
अजमेर। जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाडा सदैव ग्रामीणजन व ग्रामीण क्षेत्रों के लाभों को सर्वोपरी रख कर कार्य करती है और नित नये नवाचारों को अपनाते हुऐ ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति प्रदान करती है। जिला प्रमुख सदैव ग्रामीण क्षेत्रों के प्रवास के दौरान प्राप्त परिवेदनाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को समस्या निवारण हेतु निर्देष भी प्रदान करती है इसी क्रम में एक और नवाचार करते हुऐ जिला प्रमुख द्वारा जिले की करीब 60 विद्यालयो में वाटर कूलर स्थापित करने का निर्णय लिया है उक्त क्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर को समस्त जिला परिषद सदस्यों से वार्ड क्षेत्र मे आने वाले दो-दो विद्यालयों के प्रस्ताव लाए गये ताकि निर्धारित विद्यालयों में वाटर कूलर स्थापित किये जा सकें।
जिला प्रमुख का ध्येय सदैव गरीब को गणेष मानकर सेवा करने का रहा है इस हेतु प्रत्येक सप्ताह जनसुनवाई व समीक्षा बैठक कर ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति प्रदान करने व जनकल्याकारी योजनाओं का लाभ अन्तिम व्यक्ति तक पहुचाने हेतु प्रयासरत रहती है इसी क्रम में गांव-गांव व ढाणी की स्कूलों के प्रस्ताव प्राप्त कर ग्रामीण क्षेत्र के बालक-बालिकाओं को भी प्रत्यक्ष लाभ पहुचाने हेतु वाटर कूलर स्थापित करने का निर्णय लिया है।